Weather Update : मानसून का रौद्र रूप, 7 जिलों में होगी धुंआधार बारिश, Yellow Alert जारी

Kanak Durga Jha | Sept 25, 2024, 17:20 IST
heavy rain 7 districts Yellow Alert issued
Weather Update : छत्तीसगढ़ में विदाई से पहले मानसून के तेवर बदल गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश होने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में विदाई से पहले मानसून के तेवर बदल गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश होने की संभावना है। वहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताइ जा रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 7 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया है।



मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर और बीजापुर में भारी बारिश हो सकती है।





प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1121.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 25 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2339.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 596.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 596.6 मिमी, सूरजपुर में 1090.2 मिमी, बलरामपुर में 1642.2 मिमी, जशपुर में 957.9 मिमी, कोरिया में 1071.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1066.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 936.8 मिमी, बलौदाबाजार में 1162.4 मिमी, गरियाबंद में 1057.8 मिमी, महासमुंद में 921.3 मिमी, धमतरी में 1004.3 मिमी, बिलासपुर में 956.2 मिमी, मुंगेली में 1073.0 मिमी, रायगढ़ में 1020.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 689.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1186.5 मिमी, सक्ती 1015.6 मिमी, कोरबा में 1350.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1140.9 मिमी, दुर्ग में 639.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 884.1 मिमी, राजनांदगांव में 1097.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1217.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 830.0 मिमी, बालोद में 1164.0 मिमी, बस्तर में 1246.5 मिमी, कोण्डागांव में 1142.8 मिमी, कांकेर में 1388.0 मिमी, नारायणपुर में 1381.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1492.2 मिमी और सुकमा जिले में 1660.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • CG weather
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • Heavy rain and flood alert
  • heavy rain
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Chhattisgarh Weather change
  • Changed Weather
  • मौसम विभाग की चेतावनी
  • weather
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • cg Weather News
  • Changes in the weather of Chhattisgarh
  • Chhatisgarh weather
  • Heavy rain Forecast
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Today
  • Chhattisgarh Weather
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • CG Weather Forecast
  • Chhattisgarh Weather Report