Weather Update : विदाई से पहले जमकर बरसेंगे बादल, बन रहा है जोरदार सिस्टम... अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | Sept 22, 2024, 15:22 IST
heavy rain before departure strong system active in chhattisgarh
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम फिर से मानसूनी बारिश के आसार हैं। आगामी पांच दिनों में प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम फिर से मानसूनी बारिश के आसार हैं। आगामी पांच दिनों में प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक च्रकवात और देश के कुछ हिस्सों में द्रोणिका बनी हुई है। इस कारण से आगामी पांच दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की मध्यम बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।




प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1099.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 22 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2314.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 570.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 591.3 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 940.2 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 914.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1137.6 मिमी, गरियाबंद में 1024.2 मिमी, महासमुंद में 864.2 मिमी, धमतरी में 979.9 मिमी, बिलासपुर में 945.1 मिमी, मुंगेली में 1054.8 मिमी, रायगढ़ में 992.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 632.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1146.0 मिमी, सक्ती 976.1 मिमी, कोरबा में 1333.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1134.9 मिमी, दुर्ग में 631.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 854.1 मिमी, राजनांदगांव में 1090.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1198.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 819.4 मिमी, बालोद में 1136.3 मिमी, बस्तर में 1225.7 मिमी, कोण्डागांव में 1116.5 मिमी, कांकेर में 1363.1 मिमी, नारायणपुर में 1343.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 1477.0 मिमी और सुकमा जिले में 1636.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • Chhattisgarh Weather News
  • Chhattisgarh weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • CG weather
  • heavy rain
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • Chhattisgarh Weather change
  • Changed Weather
  • weather
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • cg Weather News
  • Chhatisgarh weather
  • Heavy rain Forecast
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Today
  • Chhattisgarh Weather
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • CG Weather Forecast
  • Chhattisgarh Weather Report