Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, अभी नहीं मिलेगी राहत... 30 गांवों का टूटा संपर्क

Kanak Durga Jha | Aug 30, 2024, 15:36 IST
heavy rain in chhattisgarh 30 villages lost contact
प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। लेकिन, यही बारिश कई जिलों के लिए आफत बन गई है। भयंकर बारिश से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर है। वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में मौसम मेहरबान है। कुछ दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। लेकिन, यही बारिश कई जिलों के लिए आफत बन गई है। भयंकर बारिश से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर है। वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बस्तर के बाद सरगुजा संभाग में भी जमकर बारिश हुई। इससे लोधी डैम में ज्यादा पानी भरने से लीकेज होने लगा है। बांध के टूटने का खतरा बना हुआ है। जल संसाधन विभाग लगातार मरम्मत कार्य में जुटा है।




मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 जिलों में आज भी हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। राज्य के बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज और कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कोंडागांव, नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी है। बता दें कि कल यानी 31 अगस्त को बस्तर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।




प्रदेश में अब तक इतनी औसत हुई बारिश

मिली जानकारी के मुताबिक, एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 916.4 मिमी, बलरामपुर में 1326.5 मिमी, जशपुर में 794.0 मिमी, कोरिया में 930.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 929.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 745.1 मिमी, बलौदाबाजार में 945.7 मिमी, गरियाबंद में 875.5 मिमी, महासमुंद में 723.1 मिमी, धमतरी में 785.6 मिमी, बिलासपुर में 844.8 मिमी, मुंगेली में 940.9 मिमी, रायगढ़ में 892.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 535.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 997.0 मिमी, सक्ती 856.8 मिमी, कोरबा में 1223.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 932.2 मिमी, दुर्ग में 544.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 711.0 मिमी, राजनांदगांव में 872.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 645.2 मिमी, बालोद में 910.7 मिमी, बेमेतरा में 499.3 मिमी, बस्तर में 949.9 मिमी, कोण्डागांव में 860.9 मिमी, कांकेर में 1067.6 मिमी, नारायणपुर में 1002.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1137.9 मिमी और सुकमा जिले में 1225.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • heavy rain alert in CG
  • Heavy rain alert in Bastar
  • CG weather
  • heavy rain in 16 districts
  • heavy rain
  • weather
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • cg Weather News
  • Heavy rain Forecast
  • CG Weather Today
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ में बारिश येलो अलर्ट
  • CG Today Weather Update
  • CG Weather Forecast