छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर... बाढ़ में 17 बहे, 3 लोगों की मौत

Kanak Durga Jha | Aug 26, 2025, 15:19 IST
Heavy rain wreaks havoc Chhattisgarh 17 people swept away floods 3 people dead
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां बाढ़ के तेज बहाव में एक ही परिवार के छह सदस्य बह गए। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाढ़ में एक ही परिवार के 6 लोग बह गए, जिनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की तलाश जारी है। जबकि दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार जिले के ध्रुव परिवार के लोग मरहीमाता मंदिर दर्शन के लिए आए थे। लौटते वक्त ये हादसा हो गया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।



वहीं, बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलट गई। तीन ग्रामीण और कुछ स्कूली बच्चियों समेत कुल 11 लोग सवार थे, जो धान मिलिंग कराने नलगोंडा आ रहे थे। इस हादसे में 11 में से 9 लोग सुरक्षित निकल आए, जबकि मां के साथ मनीषा (10) और शर्मिला उज्जी (11) नदी में डूब गईं। जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



इस दौरान पहाड़ी और जंगल में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मंदिर के पास नाले में तेज बहाव के साथ बाढ़ आ गया।



देखते ही देखते पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इसे देख बस के ड्राइवर ने श्रद्धालुओं से भरी बस को पुलिया पार कराने के खतरे को बताकर नीचे उतार दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को पैदल नाला पार करने के लिए कहा। तब बस में सवार श्रद्धालु पैदल ही नाला पार करने लगे।



भारी बारिश | छत्तीसगढ़ भारी बारिश अलर्ट | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर | Bad Weather | CG Weather Update | cg weather news today | CG Weather Today | Chhattisgarh Weather News | Chhattisgarh Weather Alert



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh Weather News
  • भारी बारिश
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • Bad Weather
  • CG Weather Today
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ भारी बारिश अलर्ट
  • cg weather news today
  • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर