कांग्रेस MLA के 'पप्पाजी' को रेप केस में उम्रकैद... CG में हंगामा

Kanak Durga Jha | Apr 01, 2025, 13:02 IST
High Court sentenced Pastor Bajinder Singh life imprisonment 2018 rape case the sootr
2018 रेप केस मामले में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी है। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

2018 रेप केस मामले में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी है। मामले में मोहाली की एक अदालत ने फैसला सुनाया है। बजिंदर सिंह को धारा 376 (बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया था। दोषी ठहराए जाने के बाद 42 वर्षीय पादरी को पटियाला जेल ले जाया गया।



यह खबर भी पढ़ें...दौरे के बहाने स्कूल में शिक्षिका के साथ पार्टी करने वाला BEO नपा



कांग्रेस MLA के पप्पाजी का वीडियो वायरल

बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक हैं कविता प्राण लहरे BJP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें कविता प्राण लहरे बजिंदर सिंह को दंडवत प्रणाम करती नजर आ रही हैं। विधायक बनने का श्रेय बजिंदर सिंह को देती दिख रही हैं।



यह खबर भी पढ़ें...CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ



छत्तीसगढ़ में हुआ बवाल

पादरी बजिंदर सिंह रेप केस को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। रेप केस का मामला सामने आने के बादएक बलात्कारी को प्रणाम करने के आरोप में BJP ने कविता प्राण लहरे को माफी मांगने के लिए कहा। मामले में BJP ने कांग्रेस को टारगेट करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर कहा कि कांग्रेस के पप्पाजी तो बलात्कारी निकले।



यह खबर भी पढ़ें...3 माह की मासूम को नर्स ने लगाया डबल टीका... मौत



FAQ

  1. 2018 रेप केस में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को क्या सजा दी गई है?
    2018 रेप केस में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
  2. कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का कौन सा वीडियो वायरल हुआ है?
    कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बजिंदर सिंह को दंडवत प्रणाम करती नजर आ रही हैं और विधायक बनने का श्रेय उसे दे रही हैं।
  3. BJP ने कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे से क्या मांग की?
    BJP ने कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे से बलात्कारी को प्रणाम करने के आरोप में माफी मांगने की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें...कोरिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पत्नी ने एक लाख में दी पति की सुपारी





rape case | cg rape case | chhattisagrh rape case | chhattisgarh rape case | CG Congress | Chhattisgarh Congress | Chhattisgarh Congress Committee



Tags:
  • कांग्रेस
  • Chhattisgarh Congress
  • rape case
  • Chhattisgarh Congress Committee
  • CG Congress
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case