घोड़ों को जहर देकर मारा जाएगा... राज्य सरकार का आदेश जारी

Kanak Durga Jha | Jun 27, 2025, 16:15 IST
Horses killed by poisoning them State government issued order
सरगुजा जिले में घोड़ों, गधों और खच्चरों में पाई जाने वाली खतरनाक संक्रामक बीमारी ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। पांचवी बार भेजे गए सैंपल में इसकी पुष्टि हुई है।

सरगुजा जिले में घोड़ों, गधों और खच्चरों में पाई जाने वाली खतरनाक संक्रामक बीमारी ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। पांचवी बार भेजे गए सैंपल में इसकी पुष्टि हुई है। शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले दो घोड़े में ग्लैंडर्स के लक्षण मिले थे। इसकी पुष्टि के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार को ब्लड सैंपल भेजा गया था। पांचवीं बार भेजे गए दोनों घोड़ों के ब्लड सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। दोनों घोड़ों को निर्धारित प्रोटोकाल के तहत जहर देकर मारा जाएगा।



यह भी पढ़ें...CG Tourism : मानसून में और भी खूबसूरत लगता है छत्तीगढ़ का तिब्बत, जन्नत बस यहीं है...



राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

शासन स्तर से पांच पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। ग्लैंडर्स की पुष्टि होने के बाद अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में अगले तीन महीने तक अश्व प्रजाति के पशुओं के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी किए हैं। नियमानुसार ग्लैंडर्स की पुष्टि तभी हो सकती है, जब दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आएं। अब दोनों घोड़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रोटोकाल के तहत इन घोड़े को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार जहर देकर मारा जाएगा। इसके लिए कलेक्टर से अनुमति लेकर दोनों घोड़ों को आज मारने की तैयारी है।



यह भी पढ़ें...CGPSC परीक्षा में अब जरूरी होगा आधार ई-केवाईसी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला



एक घोड़े की रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरे की नेगेटिव

बताया जा रहा है कि सरगुजा में शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले एक घोड़े में ग्लैंडर्स के लक्षण मिले थे। उस घोड़े को दूसरे घोड़े के साथ रखा गया था। इन घोड़ों के ब्लड सैंपल जांच के लिए चार बार राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार भेजे गए थे, लेकिन इन रिपोर्ट में एक घोड़े की रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरे की नेगेटिव आई थी। पांचवीं बार भेजे गए दोनों सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ के घोड़ों में पहली बार यह बीमारी मिली है।



यह भी पढ़ें...Weather Update : एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम... कराएगा जोरदार बारिश, अलर्ट जारी



सरगुजा में कुल 28 घोड़े हैं।को संक्रमित घोड़े को अंबिकापुर शहर में ही दो अन्य घोड़ों के साथ रखा गया है। खबर है कि इन्हीं घोड़ों के साथ रहने वाले एक घोड़े की पहले मौत हो चुकी है। यह बीमारी "बर्कहोल्डरिया मैलेई" बैक्टीरिया से होती है और यह मनुष्यों सहित अन्य जानवरों में भी फैल सकती है, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है।



यह भी पढ़ें...जहां नक्सली मचाते थे उत्पात.. वहां मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, सर्वे शुरू



CG News | cg news update | cg news today



Tags:
  • CG News
  • सरगुजा
  • cg news update
  • cg news today