अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र

Kanak Durga Jha | Apr 01, 2025, 13:18 IST
hospital construction tender fraud MLA writes letter to CM the sootr
hospital construction tender fraud : विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जिला अस्पताल निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जिला अस्पताल निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्र लिखकर प्रदेश स्तरीय जांच समिति बनाकर मामले की जांच की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि करीब 35 करोड़ से अधिक के निर्माण का सिंगल टेंडर दल्ली राजहरा की फर्म को दिया गया है। यह खबर भी पढ़ें....दौरे के बहाने स्कूल में शिक्षिका के साथ पार्टी करने वाला BEO नपा

टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी

विधायक इंद्रशाह ने कहा है कि मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में प्रस्तावित 200 बिस्तर जिला अस्पताल के निर्माण टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है। करीब 35 करोड़ के अस्पताल निर्माण के लिए सीजीएमएससी के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए गए. इसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें रायपुर की रामराजा मिनरल्स, वीर प्रोजेक्ट कंपनी के अलावा दल्ली राजहरा की नाकोड़ा कंस्ट्रक्शन थे। दो कंपनियों को टेक्निकल त्रुटि के चलते अपात्र कर दिया गया और फिर नाकोड़ा कंस्ट्रक्शन को टेंडर दे दिया गया।



यह खबर भी पढ़ें....CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ





कांग्रेस विधायक ने CM को लिखा पत्र

कांग्रेस विधायक इंदर शाह मंडावी ने कहा, CGMSC के एसी अखिलेश तिवारी ने नियम कानून को तोड़ मरोड़कर अपने चहेते को टेंडर दिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगल टेंडर मंजूर नहीं किया जा सकता है।बावजूद टेंडर दे दिया गया।उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।



यह खबर भी पढ़ें....3 माह की मासूम को नर्स ने लगाया डबल टीका... मौत



FAQ

  1. विधायक इंद्रशाह मंडावी ने किस मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाया है?
    विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जिला अस्पताल निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
  2. विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मामले की जांच के लिए किससे पत्र लिखा है?
    विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पत्र लिखकर प्रदेश स्तरीय जांच समिति बनाने की मांग की है।
  3. विधायक इंद्रशाह मंडावी ने टेंडर प्रक्रिया में किस प्रकार की गड़बड़ी का आरोप लगाया?
    विधायक इंद्रशाह मंडावी ने आरोप लगाया कि सीजीएमएससी के एसी अखिलेश तिवारी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए दल्ली राजहरा की नाकोड़ा कंस्ट्रक्शन को सिंगल टेंडर देकर फायदा पहुंचाया।


CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live news | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update



यह खबर भी पढ़ें....कोरिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पत्नी ने एक लाख में दी पति की सुपारी



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news