CG Monsoon: मूसलाधार बारिश से ढह गया कच्चा मकान, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ में बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की जान जा रही है। दंतेवाड़ा में बाढ़ के बाद अब पेण्ड्रा में बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर से लगे पेण्ड्रा इलाके में कई घंटों से जमकर बारिश हो रही थी। बारिश से कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में 8 साल का बच्चा घायल हो गया है। मासूम बच्चे को गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे की हालत नाजुक है।
बारिश ने ली पति-पत्नी की जान
दरअसल, दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी का नाम शारदा बाई रात में अपने बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। लगातार हो रही बारिश से घर की कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गईं, जिसमे पति और पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान बहुत ही पुराना ही चुका था, जो लगातार बारिश को नहीं झेल पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर जांच के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत पति-पत्नी गरीबी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करा पाएं। इस इलाके के आसपास और भी कच्चे और पुराने मकान हैं, जिन पर ज्यादा बारिश से भी खतरा मंडरा रहा है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें