बीजापुर में बड़ा धमाका... IED ब्लास्ट होने से 5 जवान घायल, इलाके में मचा हड‍़कंप

Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 13:26 IST
IED bomb blast bijapur 5 crpf jawan injured
IED Bomb Blast In Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा धमाका हुआ है। आईईडी बम ब्लास्ट होने से 5 जवान घायल हो गए हैं। सभी जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IED Bomb Blast In Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा धमाका हुआ है। आईईडी बम ब्लास्ट होने से 5 जवान घायल हो गए हैं। इस धमाके में जवानों की हालत गंभीर है। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका बम डिफ्यूज करते समय हुआ था।



जवानों को नुकसान पहुंचाने किया था प्लांट

मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) जवानों की टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे। इस दौरान जवान जंगल में दफन आईईडी बम को डिफ्यूज कर रहे थे। इस दौरान धमाका हो गया। हमले में पांच जवान घायल हो गए। इस घटना की जानकारी एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने पुष्टि की है। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।





कैंप के पास हुआ ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के जवान सुबह चिन्नागेलूर कैंप से एरिया डोमिनेशन के लिए क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान कैंप से करीब 350 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था, जो डिप्यूज करने के दौरान ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 वीं बटालियन के जवान एसी साकेत, इंस्पेक्टर संजय, सिटी/डीएच पवन कल्याण, सिटी/ जीडी लोचन मोहता और सीटी/जीडी डुले राजेन्द्र घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें





Tags:
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • IED ब्लास्ट में जवान घायल
  • naxal attack
  • chattisgarh naxal attack on bijiapur
  • CG Naxal Attack
  • IED ब्लास्ट
  • बीजापुर IED ब्लास्ट
  • bijapur IED bomb blast