महिला बाल विकास में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति में गड़बड़ी, आठ गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Aug 27, 2025, 09:12 IST
Irregularities Anganwadi assistant appointment Women Child Development eight arrested
महिला बाल विकास विभाग में फर्जी अंकसूची से आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति जांच में उजागर हो चुकी है। इस प्रकरण में चार आंगनबाड़ी सहायिकाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार और आरोपितों को पकड़ा है।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ महिला बाल विकास विभाग में फर्जी अंकसूची से आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति जांच में उजागर हो चुकी है। इस प्रकरण में चार आंगनबाड़ी सहायिकाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार और आरोपितों को पकड़ा है। इनमें स्कूल संचालक पिता-पुत्र भी शामिल हैं। इसी स्कूल से फर्जी अंकसूची जारी हुई थी। इस प्रकरण में अब तक आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की जांच चल रही है। जांच में कुछ और आरोपितों की पहचान होने की संभावना है।



नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत

शंकरगढ़ महिला बाल विकास विभाग में इसी साल आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई थी। नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत एक महिला ने बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने जांच की थी। जांच में चार ऐसी नियुक्तियां पकड़ में आई जिनमें आठवीं की फर्जी अंकसूची का उपयोग किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया था। शंकरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आंगनबाड़ी सहायिकाओं को गिरफ्तार किया था। जांच में यह तथ्य पता चला कि अंकसूची अजीजी पब्लिक स्कूल की थी। गलत तरीके से स्कूल प्रबंधन ने अंकसूची जारी कर दी थी।



स्कूल संचालक व प्राचार्य गिरफ्तार

इस पर पुलिस ने स्कूल संचालक व प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों पिता-पुत्र हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित समसुद्दीन अंसारी (50) भगवतपुर का रहने वाला है। वह अजीजी पब्लिक स्कूल का संचालक है। इसका पुत्र आबिद अंसारी (22) उसी स्कूल का प्राचार्य है। इनके अलावा गिरफ्तार आरोपित उमाशंकर पैकरा (30) बेलकोना का रहने वाला है।



यह पूर्व में गिरफ्तार आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला पैकरा का पति है। शंकरगढ़ बीएमओ कार्यालय के आपरेटर शिवनारायण रवि (30) निवासी महुआडीह भी आरोपित है। फर्जी अंकसूची से नियुक्ति में इसकी भी संलिप्तता पाई गई है। इन सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में पूर्व में आंगनबाड़ी सहायिका अरमाना पति शमशेर आलम (29) जारगीम , रिजवाना पति अमरुद्दीन (33) निवासी महुआडीह, प्रियंका यादव पति आशीष यादव (27) कोठली तथा सुशीला सिंह पति उमाशंकर सिंह (26) निवासी बेलकोना की गिरफ्तारी हो चुकी है।



छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग | महिला बाल विकास विभाग बड़ी गड़बड़ी | महिला बाल विकास में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति में गड़बड़ी | CG News | cg news update | cg news today



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • महिला बाल विकास विभाग बड़ी गड़बड़ी
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग
  • महिला बाल विकास में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति में गड़बड़ी