CG loks abha election result 2024 : कांकेर सीट से बीजेपी के भोजराज नाग 1 हजार 884 वोट से जीते

Vikram Jain | Jun 04, 2024, 20:26 IST
kanker Lok Sabha Seat Election Result 2024
छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत हुई है। भोजराज नाग ने 1 हजार 884 वोट से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 5 लाख 95 हजार 740 वोट मिले है।

kanker Lok Sabha Seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांकेर लोकसभा सीट भी जीत ली है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग ने 1 हजार 884 वोटों से जीत दर्ज की है। भोजराज नाग को 5 लाख 97 हजार 624 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 5 लाख 95 हजार 740 वोट मिले हैं। वोटों का अंतर कम होने के चलते कांग्रेस ने आरोप लगाए है। कांग्रेस ने 1800 डाक मतपत्र रिजेक्ट करने का आरोप लगाते हुए रिकाउंटिंग की मांग की थी। आइए जानते हैं इस लोकसभा सीट का गणित ...।



छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक सीट कांकेर है। यह सीट एसटी के लिए आरक्षित है। कांकेर लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इसमें से 5 सीटें- सिहावा, संजारी बालोद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही और भानुप्रतापपुर कांग्रेस के खाते में गई थी। तीन सीटें- अंतागढ़, कांकेर और केशकाल में भाजपा विधायक हैं। इस संसदीय क्षेत्र में 1998 से भाजपा प्रत्याशी सांसद रहे हैं।



कांकेर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 16,54,440 मतदाता हैं। इनमें से 12,61,103 ने वोटिंग की थी। कांकेर में वोटिंग परसेंट 76.23 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


कांकेर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भोजराज नाग को चुनावी मैदान में उतारा था। वे 2014 के विधानसभा उपचुनावों में अंतागढ़ के विधायक बने थे। इस बार उन्हें लोकसभा के लिए टिकट दी गई थी।


कांग्रेस पार्टी ने कांकेर लोकसभा सीट से विरेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा था। 2019 में भी वे कांग्रेस के कांकेर से लोकसभा उम्मीदवार थे। तब उनकी 6,914 मतों से हार हुई थी।



ये खबर भी पढ़ें.. CG lok sabha election result 2024 : महासमुंद सीट से रूप कुमारी चौधरी 1 लाख 45 हजार 456 वोट से जीतीं



साल जीत वोट मार्जिन



2024 भोजराज नाग (भाजपा) 1, 884


2019 मोहन मंडावी (भाजपा) 6,914


2014 विक्रम उसेंडी (भाजपा) 35,158





kanker Lok Sabha Seat Election Result 2024, कांकेर लोकसभा सीट



Tags:
  • कांकेर लोकसभा सीट
  • kanker Lok Sabha Seat Election Result 2024 :