रेपिस्ट लव जिहादी का गृहमंत्री के इलाके में भरी बरसात में निकाला जुलूस

Kanak Durga Jha | Oct 08, 2024, 14:54 IST
kawardha Love Jihad Girls trapped posing Hindus
Love Jihad In CG : कवर्धा जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुसलमान युवक ने कई हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

Love Jihad In Kawardha : कवर्धा जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुसलमान युवक ने कई हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया।



बताया जा रहा है कि युवक ने लड़कियों को जादू-टाेना सिखाने का झांसा दिया। इस दौरान युवक लड़कियों के साथ दुष्कर्म करता था।



आरोपी साहिल का पुलिस ने बरसते पानी में जुलुस निकालकर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



जादू-टोना सिखने के बहाने महिला को फंसाया

Police took out a procession of the accused


मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने एक महिला से पहले पहले दोस्ती की, इसके बाद उसे जादू-टाेना सीखाने दावा किया। दरअसल, महिला का पति कई महिनों से जेल में बंद था। इसका नाजायज फायदा उठाते हुए युवक ने महिला से पहले दोस्ती कर ली।



इसके बाद युवक ने महिला से वादा किया कि, वह उसे जादू-टोना सिखाएगा और पति को जेल से बाहर निकलवा देगा। युवक की बातों में आकर महिला ने जादू-टोना सिखना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक ने महिला को शारीरिक संबंध बनाने को कहा।



युवक से शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला ने इंकार कर दिया। इसके कुछ दिन बाद युवक फिर से महिला के घर गया। इस दौरान युवक ने कहा कि, अगर वह युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो उसका पति जेल से बाहर आ जाएगा। यह सुनकर महिला ने युवक के साथ शारीरिक संबंध बना लिया।



चार-पांच बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी जब महिला का पति जेल से बाहर नहीं निकला तो महिला को युवक पर शक हुआ। इसके बाद युवक के खिलाफ शिकायत करने महिला थाने पहुंची। कोतवाली थाना जाकर महिला ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप और ठगी का अपराध दर्ज कर लिया।



महिला से लिए लाखों रुपए

इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर 3 लाख रुपये भी ठग लिए। आरोपी का नाम साहिल खान है, लेकिन उसने राजू सींग के नाम पर फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



खुद को बताया हिंदू

आरोपी साहिल खान ने महिला को खुद को हिंदू बताया था। महिला ने पुलिस काे बताया कि आरोपी के पास हिंदू युवक के नाम से आधार कार्ड भी बनवा रखा था। आरोपी साहिल का पुलिस ने बरसते पानी में जुलुस निकालकर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें





Tags:
  • love jihad case
  • लव जिहाद
  • Chhattisgarh Love Jihad
  • Case of love jihad
  • love jihad in kawardha
  • kawardha love jihad case
  • CG love jihad case