खरीफ फसल बीमा का सर्वर खराब... हजारों किसान परेशान

Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 21:34 IST
Kharif crop insurance server down thousands farmers troubled
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, लेकिन तकनीकी खामी ने किसानों की उम्मीदों को झटका दिया। पिछले पांच दिनों से फसल बीमा पोर्टल बंद होने से हजारों किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके।

खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, लेकिन सर्वर की खराबी ने किसानों और अधिकारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पांच दिन से बीमा पोर्टल ठप रहने से हजारों किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके।



अधिकारियों की मानें तो ऑफलाइन आवेदन लिए गए हैं। जिले में इस बार शत प्रतिशत बीमा का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन तकनीकी बाधा के कारण यह लक्ष्य अधूरा रह गया। अब तारीख बढ़ने का इंतजार है। खरीफ फसल बीमा योजना के तहत 31 जुलाई अंतिम तिथि थी, लेकिन अंतिम दिनों में ही सबसे बड़ी तकनीकी बाधा सामने आई।



फसल बीमा पोर्टल ठप

बता दें कि पिछले पांच दिनों से फसल बीमा पोर्टल ठप है, जिसकी वजह से सैकड़ों किसान आवेदन नहीं कर पाए। जिले में कुल एक लाख 25 हजार से अधिक किसान हैं। इस वर्ष अब तक 10,047 ऋणी किसान और 1,495 अऋणी किसानों ने ही बीमा कराया है।



इससे कुल 12,160 हेक्टेयर क्षेत्र अब तक बीमित हुआ है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना करें तो 12 तहसीलों से 45,535 किसानों ने 54,506.25 हेक्टेयर में फसल बीमा कराया था, जिसमें 8,556 अऋणी किसान भी शामिल थे।



  • पोर्टल ठप – पाँच दिन से बीमा पोर्टल ने किया काम बंद
  • आवेदन अटका – हजारों किसान ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सके
  • लक्ष्य अधूरा – शत-प्रतिशत बीमा लक्ष्य नहीं हो पाया पूरा
  • तारीख की मांग – प्रशासन ने शासन को भेजा बढ़ाने का प्रस्ताव
  • पिछले साल बेहतर – बीते साल के मुकाबले इस बार कम हुए आवेदन


जिला प्रशासन ने भेजा तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव

बीते पांच दिनों से लगातार सर्वर की समस्या के चलते बीमा योजना का काम आनलाइन पूरा ठप पड़ा था। किसानों के फार्म आफलाइन भी भराए गए हैं। आवेदनों को अपडेट किया जा रहा है। पूरे आवेदन अपडेट करने शासन से बीमा योजना की तारीख आगे बढ़ाने आवेदन किया गया है। शासन से बीमा की तारीख बढने के बाद मिले लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।



FAQ

  1. खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि क्या थी?
    31 जुलाई।
  2. बीमा पोर्टल कितने दिनों से ठप था?
    पाँच दिनों से।
  3. अब तक कितने ऋणी और अऋणी किसानों ने बीमा कराया?
    10,047 ऋणी और 1,495 अऋणी किसान।
  4. पिछली बार कितने किसानों ने बीमा कराया था?
    45,535 किसान।

Kharif Crop Insurance | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
  • खरीफ फसल बीमा
  • Kharif Crop Insurance