जेल की दीवार फांदकर 4 कैदी फरार, पुलिस और जेल महकमे में हड़कंप
कोरबा। छत्तीसगढ़ केकोरबाजिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक जिला जेल कीबाउंड्रीवॉलफांद कर चार कैदी जेल से फरार हो गए हैं।
पढ़ें: हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को दी प्राइवेट किताबें चलाने की इजाजत,लेकिन रखी ये शर्तें...
रेप और पॉक्सो एक्ट के आरोपी
चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं। जेल से फरार ये चारों कैदी बलात्कार औरपॉक्सोएक्टके मामले में आरोपी थे। ये चारों अलग-अलग थाना क्षेत्र से थे जो जेल में बंद थे।
जेल प्रबंधन में हड़कंप
जेल से कैदियों से फरार होने की खबर मिलते ही जेल प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ ही पुलिसमहकमेंमें हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिला जेलकोरबामें शनिवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच यह घटना हुई।
ये कैदी हुए जेल से फरार
बताया जा रहा है कि कैदी चंद्रशेखरराठिया, दशरथसिदार, राजकंवरऔर सरनाभीकूको जेल दाखिल कराया गया था। इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की।
पढ़ें: बैन पॉलीथिन बैग में खुले में रखा डॉक्टरों का खाना, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार
योजना बनाने के बाद ये चारों कैदी जेलप्रहरियोंको झांसा देकर जेल की करीब 25 मीटर ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। ऐसी आशंका है कि ये कैदी रस्सी के सहारे दीवार फांदकर फरार हुए हैं। जब तक जेल प्रबंधन को इसका पता चला तब तक ये फरार हो चुके थे।
पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबरकैदियों का फरार होना: कोरबा जिला जेल से चार कैदी शनिवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच फरार हो गए। ये सभी बलात्कार और पॉक्सोएक्ट जैसे गंभीर मामलों में आरोपी थे।कैदी कौन थे: फरार होने वाले कैदियों के नाम हैं – चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू। ये चारों अलग-अलग थाना क्षेत्रों से संबंधित थे। भागने की योजना: इन आरोपियों ने पहले से भागने की योजना बनाई थी। जेल प्रहरियों को धोखा देकर उन्होंने यह योजना अंजाम दी। जेल की दीवार फांदी: कैदियों ने जेल की लगभग 25 फीट ऊंची दीवार रस्सी की मदद से फांदकर जेल से भागने में सफलता पाई। प्रशासन में हड़कंप: घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सभी थानों और चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की तलाश जारी है। |
पढ़ें: बीजापुर में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 लाख के ईनामी सहित 3 नक्सली गिरफ्तार
कैदियों को पड़कने की कोशिश जारी
जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फाननमें इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियोंको फरार कैदियों की धरपकड़ के लिएमैसेजजारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।
पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी: छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को मिले 553 करोड़
FAQ
- सवाल 1 : कोरबा जेल से कितने कैदी फरार हुए और वे कौन थे?
उत्तर: कोरबा जिला जेल से कुल चार कैदी फरार हुए हैं। उनके नाम हैं – चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू। - सवाल 2: फरार हुए कैदियों पर कौन-कौन से मामले दर्ज थे?
उत्तर: ये चारों कैदी बलात्कार और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में जेल में बंद थे। - सवाल 3: ये घटना कब और कैसे हुई?
उत्तर: यह घटना शनिवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की है। कैदियों ने पहले से योजना बनाकर जेल प्रहरियों को चकमा दिया और करीब 25 फीट ऊंची दीवार रस्सी के सहारे फांदकर फरार हो गए। - सवाल 4: जेल से फरारी की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
उत्तर: घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रबंधन, जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी थानों और पुलिस चौकियों को अलर्ट किया गया और फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है। - सवाल 5: क्या फरार कैदियों को पकड़ने के लिए कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है?
उत्तर: हां, पुलिस विभाग ने शहरी और उपनगरीय थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि फरार कैदियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
"कोरबा में जेल ब्रेक | 4 आरोपियों की तलाश जारी | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | कोरबा न्यूज | Jail Break in Korba | police | CG News | cg news hindi | cg news hindi | cg news latest today | chattisgarh | Search for the Escaped Prisoners