अब लोगों को मिलेगी फ्री बिजली... शुरू हो गया सोलर पैनल का काम

Kanak Durga Jha | Aug 07, 2025, 14:42 IST
Kumhari toll plaza closed Road Minister Gadkari made announcement
राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के लोगों को फ्री बिजली उपलब्ध कराने के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के लोगों को फ्री बिजली उपलब्ध कराने के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) की ओर से बुधवार को आयोजित ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन शिविर में बिजली विभाग के लगभग 300 अधिकारियों एवं कर्मचारियों में 215 ने योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर संयंत्र लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।



पीएम सूर्य योजना का काम शुरू

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ पीएम सूर्य योजना के तहत रजिस्ट्रेशन

गुढ़ियारी में 215 कर्मचारियों ने कराया ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन

हर वार्ड में लगेगा कैंप, एक्सपर्ट्स देंगे फुल गाइडेंस

1.30 लाख सोलर यूनिट्स लगाने का टारगेट

योजना से हर घर को मिलेगा फ्री और ग्रीन बिजली



सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इस योजना के प्रचार प्रसार के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी के तहत प्रदेश के सात क्षेत्रीय मुख्यालयों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट लगाने रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने गुढ़ियारी में इस शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से 1.30 लाख प्लांट लगाने का लक्ष्य मिला है।



solar panel | solar panels



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • फ्री बिजली
  • सोलर पैनल
  • solar panel
  • solar panels
  • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी
  • सोलर पॉवर प्लांट