बिलासपुर में ले-आउट और नक्शा-घोटाला,10 सालों में फर्जी आर्किटेक्ट के नाम से पास हुए 400 नक्शे
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नक्शा और ले-आउट घोटाला मामला सामने आया है। नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) के कुछ अधिकारियों पर आरोप है कि फर्जी आर्किटेक्ट के नाम से 400 से ज्यादा नक्शा, 150 से ज्यादा ले-आउट पास करवा दिया।
विभागीय जांच में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। जिसके बाद विभाग जल्द ही कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। निगम के आला अधिकारियों ने दफ्तर में बैठकर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी एक या दाे नहीं, बल्कि 10 सालों से भी ज्यादा समय इस फर्जी काम को अंजाम दे रहे थे।
जिस आर्किटेक्ट के नाम से घोटाला उसका अस्तित्व नहीं
नगर निगम के मुताबिक, आरोपी अफसरों ने आर्किटेक्ट विकास सिंह के नाम से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। इंजीनियर विकास सिंह बिलासपुर निगम से लाइसेंस क्रमांक 234 के माध्यम से पंजीकृत है।
विकास सिंह के लाइसेंस नंबर पर ये (7415380854) मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, जो मयूर गेमनानी नाम के व्यक्ति है। निगम के अधिकारियों ने जब जांच का दायरा बढ़ाया, तो पता चला कि आर्किटेक्ट विकास सिंह के नाम पर नक्शा पास कराने का काम नगर निगम में 10 जुलाई 2015 से शुरू हुआ, जो जून 2025 तक जारी है।
|
जांच का दायरा बढ़ाया, तब फर्जीवाड़ा सामने आया
आर्किटेक्ट के ब्लैक लिस्ट लाइसेंस की जानकारी एसोसिएशन को हुई, तो उन्होंने विकास सिंह नाम का व्यक्ति ना होने की बात कही और निगम में लिखित जानकारी दी। एसोसिएशन से मिली जानकारी के आधार पर बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों ने जांच की, ताे पूरे फर्जीवाड़े की पोल खुल गई।
FAQ
- यह नक्शा-लेआउट घोटाला कब और कैसे उजागर हुआ?
13 मई 2025 को महुआ होटल पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के बाद निगम को शंका हुई और जांच शुरू हुई। - विकास सिंह कौन है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
विकास सिंह नाम के आर्किटेक्ट का कोई अस्तित्व ही नहीं है; उसके नाम पर फर्जी दस्तावेजों से नक्शे पास हुए और उसका लाइसेंस 24 जुलाई को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। - कितना बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है?
करीब 400 नक्शे और 150 से ज्यादा लेआउट बिना वास्तविक आर्किटेक्ट के अनुमोदन के पास किए गए हैं। - इस फर्जीवाड़े में कौन-कौन अधिकारी शामिल हैं?
नगर निगम और TCP के कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप हैं; विभागीय जांच में इनकी संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है।
बिलासपुर में ले-आउट और नक्शा-घोटाला | न्यायधानी बिलासपुर में फर्जीवाड़ा | bilaspur news | Bilaspur News | bilaspur news in hindi
Bilaspur Fraud Case
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧