देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

VINAY VERMA | Published:
रायपुर में 20 नवंबर को छुट्टी, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
रायपुर जिले के सरकारी नौकरी वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है। दरअसल, देवउठनी एकादशी के मौके पर 20 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

ऐसे में रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर लोगों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिल जाएगा।




नवा रायपुर और रायपुर दोनों में लागू होगा आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शुक्रवार 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगी।




जिला प्रशासन के अनुसार, इस फैसले से जिले के सरकारी दफ्तरों में कामकाज नहीं होगा। स्थानीय अवकाश की घोषणा के बाद शुक्रवार को सरकारी काम से दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को अपनी योजना बदलनी होगी।




सरकारी काम के लिए अब सोमवार का इंतजार

देवउठनी एकादशी पर घोषित इस स्थानीय अवकाश के कारण रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी विभागों से जुड़े जरूरी काम कराने वाले लोगों को छुट्टी का ध्यान रखकर ही कार्यालय जाने की योजना बनानी होगी।




FAQs

सवाल 1: 20 नवंबर को रायपुर में सरकारी छुट्टी क्यों है?



जवाब: देवउठनी एकादशी के मौके पर रायपुर जिले में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह छुट्टी नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होगी।



सवाल 2: रायपुर में सरकारी दफ्तर कितने दिन बंद रहेंगे?



जवाब: शुक्रवार 20 नवंबर को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार की छुट्टी इसके साथ जुड़ने पर शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की छुट्टी हो जाएगी।

Tags:
  • देवउठनी एकादशी रायपुर अवकाश
  • Dev Uthani Ekadashi Raipur Holiday
  • Raipur Government Holiday November 20
  • रायपुर सरकारी छुट्टी 20 नवंबर
  • Nava Raipur Office Closure