महंत ने कहा - PM मोदी बायोलॉजिकल पैदा नहीं हुए... उनके शरीर में खून नहीं
कांग्रेस ने आज सक्ती जिले के बाराद्वार में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली निकाली, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल हुए इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। डॉ. महंत ने सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, अगर नरेंद्र मोदी को सिंदूर से इतना लगाव है तो अपने सभी मंत्रियों से कहे सिंदूर लगाया करें।
ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानी जासूसी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई... छत्तीसगढ़ में भी ली तलाशी
नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान
प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वो बायोलॉजिकल पैदा नहीं हुए हैं, याने उनके शरीर में खून नहीं हवा भी हो सकती है, पानी और गोबर भी हो सकता है। विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली में विधायक राम कुमार यादव, बालेश्वर साहू समेत कांग्रेस पार्टी के कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान... होगी भयंकर बारिश
कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार को संविधान विरोधी बताया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के मंत्रियों को सिंदूर लगाने वाले बयान को मंत्री राम विचार नेताम ने अमर्यादित बताया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। चरणदास महंत को माफी मांगना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...नमन, संवाद और संकल्प... क्या है ये सीक्रेट ऑपरेशन, जिससे ऑपरेशन को मिल रही सफलता
FAQ
- कांग्रेस ने किस स्थान पर संविधान बचाओ रैली आयोजित की और इसमें कौन प्रमुख नेता शामिल हुए?
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली आयोजित की। इस रैली में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक राम कुमार यादव, बालेश्वर साहू और कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। - चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर क्या विवादित बयान दिया?
डॉ. चरणदास महंत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को सिंदूर से इतना लगाव है, तो वे अपने सभी मंत्रियों से कहें कि वे सिंदूर लगाया करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद कहते हैं कि वे बायोलॉजिकल नहीं हैं, यानी उनके शरीर में खून की जगह हवा, पानी या गोबर भी हो सकता है। - मंत्री राम विचार नेताम ने चरणदास महंत के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
मंत्री राम विचार नेताम ने चरणदास महंत के बयान को अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...कभी नक्सलियों से खौफ खाते थे इस गांव के लोग... अब सड़क-बिजली की सुविधा
CG Congress | CG Politics | Chhattisgarh politics | Chhattisgarh Politics News