मोदी को फिर पीएम बनाओ, हम दुनिया के तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएंगे

Marut raj | Feb 22, 2024, 18:03 IST
pm modi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने जांजगीर में जनसभा को संबोधित किया।

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने जांजगीर में जनसभा को संबोधित किया। विजय संकल्प के नाम से आयोजित की गई रैली में अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और बीजेपी की सरकार बनाई।



उन्होंने कहा कि हमारा देश अर्थव्यवस्था में पहले 11वें नंबर पर था, आज पांचवें नंबर है। एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। भारत ने चंद्रयान को चांद तक पहुंचाया और भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में तीसरी बड़ी ताकत बन गया है। Modi | economic power



Tags:
  • modi
  • मोदी
  • आर्थिक ताकत
  • economic power