मंत्रालय में 24 अफसर-कर्मचारियों के तबादले, कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी

VINAY VERMA | Jun 09, 2026, 19:34 IST
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक सर्जरी
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 24 अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। ऊर्जा, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और महिला‑बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग प्रभावित हुए।

Raipur। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। वहीं कनिष्ठ सचिवालय सहायकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।



कई महत्वपूर्ण विभाग हुए प्रभावित

इस फेरबदल का असर ऊर्जा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर दिखाई देगा। मंत्रालय में लंबे समय बाद एक साथ इतने कर्मचारियों की विभागीय अदला-बदली की गई है।



ASO के प्रभार में बड़ा बदलाव

आदेश के तहत मनीषा पंडा को ऊर्जा विभाग भेजा गया है। राशदा बानो जुनजानी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ किया गया है। राजेश कुमार गुप्ता को सामान्य प्रशासन विभाग की लेखा शाखा में जिम्मेदारी दी गई है।



चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में नए अधिकारी

प्रतिभा पंचभावे को उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है। जिया खान लोहानी को चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं मोहम्मद शाहिर अंसारी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है।



उद्योग, विज्ञान और वन विभाग में भी अदला-बदली

कुंती रघुवंशी को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग भेजा गया है। वीणा विजय चाटे को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में स्थानांतरित किया गया है। रत्ना यादव को वापस वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सुबास प्रसाद गुप्ता को लोक निर्माण विभाग और त्रिभुवन निषाद को सामान्य प्रशासन विभाग के ही कक्ष.6 से हटाकर कक्ष.3 में पदस्थ किया गया है ।



वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को नई जिम्मेदारी

वरिष्ठ सचिवालय सहायकों के स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ललित कुमार देवांगन को अब वित्त विभाग जैसी महत्वपूर्ण जगह पर भेजा गया है। सोहन लाल साहू को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग भेजा गया है। रजनीकांत सहारे को महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। आकाश खोब्रागढ़े को राजस्व विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है।



कनिष्ठ सहायकों की भी बदली तैनाती

कनिष्ठ सचिवालय सहायकों में उमेश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है। प्रमोद कुमार को लोक निर्माण विभाग में पदस्थ किया गया है। खूबलाल सिन्हा को नगरीय प्रशासन विभाग में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा, वन, खाद्य और धार्मिक न्यास विभागों में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।





महिला कर्मचारियों में छाया देवांगन को स्कूल शिक्षा से वन विभाग, प्रतिक्षा खलखो को खाद्य विभाग, प्रियंका खैरवार को GAD कक्ष-6, और तनुजा घरेन्द्र को GAD कक्ष-8 में पदस्थ किया गया है । इसी तरह प्रशांत खैरवार को GAD कक्ष-1, चन्द्रकला अजगले को धार्मिक न्यास और हरदेश जांगडे को सामान्य प्रशासन विभाग (अभिलेखागार) भेजा गया है ।



गायत्री का तबादला आदेश निरस्त

आदेश का सबसे दिलचस्प हिस्सा ASO गायत्री से जुड़ा है। सरकार ने 15 मई को जारी उनका स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया है। पहले उन्हें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग भेजा गया था, लेकिन अब उन्हें यथावत वन विभाग में ही बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।



तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के बाद पालन प्रतिवेदन भी विभाग को भेजना अनिवार्य किया गया है।



IMP FACT

कुल 24 अफसर-कर्मचारी मंत्रालय में नई जिम्मेदारियों के लिए स्थानांतरित।



प्रमुख प्रभावित विभाग: ऊर्जा, राजस्व और आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, लोक निर्माण, महिला और बाल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वाणिज्य और उद्योग।



ASO और वरिष्ठ/कनिष्ठ सहायकों की नई पदस्थापनाएं।



गायत्री का तबादला आदेश निरस्त, यथावत वन विभाग में बने रहने का निर्णय।



तत्काल कार्यभार ग्रहण और पालन प्रतिवेदन भेजना अनिवार्य।



यह खबरें भी पढ़े...

नई ट्रांसफर पॉलिसी: आठ जून से मध्यप्रदेश में शुरू होंगे टीचर्स के तबादले



सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ही हो गया खेल ! डिजिटल सिग्नेचर भी सेफ नहीं ? CG NEWS



योग अब स्वास्थ्य विभाग के हवाले, ट्रैक शू, योगा मैट वाला भ्रष्टाचार दबाने की कोशिश?



Civil Services Incentive Scheme: सिविल सर्विस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देती है स्कॉलरशिप, जानें कैसे



Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • स्वास्थ्य विभाग
  • मंत्रालय
  • तबादले