छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, दीवार गिरने से बच्ची की मौत... राजधानी में जलभराव

Kanak Durga Jha | Jul 26, 2025, 20:05 IST
Monsoon wreaks havoc girl dies wall collapse raipur waterlogging
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं घर गिर रहे हैं, कहीं सड़कें बह गई हैं और कई जिले जलभराव व बाढ़ की चपेट में हैं।

बलरामपुर में लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से बच्ची की दबकर मौत हो गई। मलबे में दबे परिवार के 5 लोगों को निकाला गया है। उनका इलाज जारी है। जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है। कन्हर नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए निचले इलाके को लोगों को घर खाली करने कहा गया है। ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।



रायपुर के कई इलाकों में जलभराव

वहीं रायपुर में भी रातभर पानी बरसा है। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। प्रोफेसर कॉलोनी की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने कुशालपुर-भाठागांव के बीच नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।



पेंड्रा के धनौली गांव में नदी के बाढ़ का पानी घरों-दुकानों में घुस गया है। सड़क पर घुटने तक पानी बह रहा है। वहीं कोरबा के सोन नदी में बहे युवक का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। दोस्तों संग घूमने गया राजेश एनीकट में बह गया था।





बलरामपुर में कच्चा मकान ढहा, बच्ची की मौत- दीवार गिरने से एक बच्ची की दबकर मौत, 5 लोग घायल होकर मलबे से निकाले गए।

रायपुर में जलभराव से सड़कों पर जाम, NH पर प्रदर्शन- प्रोफेसर कॉलोनी की सड़कें तालाब बनीं, घरों में पानी घुसा।

बिलासपुर में कार बही, 3 साल का बच्चा लापता- शिव मंदिर से लौटते वक्त नाले की बाढ़ में बह गई कार, 9 लोग थे सवार।

रायगढ़ में डैम टूटा, 4 गांवों का संपर्क टूटा- कुरकुट नदी पर बने स्टाप डैम का रिटर्निंग वॉल बह गया, 30 किमी घूमकर आना पड़ रहा।

रेड-अलर्ट जारी, 27 जुलाई के बाद राहत की उम्मीद- मौसम विभाग ने राजनांदगांव, मुंगेली और कबीरधाम में रेड अलर्ट जारी किया।



पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 38.7 MM औसत पानी बरस चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि तटीय पश्चिम बंगाल पर लो प्रेशर बना हुआ है, जिसके असर से आज (शनिवार) को भी भारी बारिश हो सकती है।



स्टाप डैम का रिटर्निंग वॉल बहा

रायगढ़ में भारी बारिश से कुरकुट नदी पर बने स्टाप डैम का रिटर्निंग वॉल बह गया। रिटर्निंग वॉल टूटने से घरघोड़ा के कारीछापर से घरघोड़ी सहेत 4 गांव का संपर्क टूटा। अब कारीछापर आने 5 किलोमीटर के सफर के लिए लोगों को 30 किमी घूम कर आना पड़ेगा।



इसके अलावा लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिराईखार में पुलिया बह गई। जिससे चिराईखार से कोल्हियापारा, मनिहार पारा, भदरापारा का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों के आने जाने का यह एक मात्र रास्ता था।



मानसून | छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट | छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज | Monsoon | cg monsoon | chhattisgarh monsoon rain news | Chhattisgarh Monsoon Update



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Monsoon
  • मानसून
  • जलभराव
  • छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट
  • Chhattisgarh Monsoon Update
  • छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज
  • chhattisgarh monsoon rain news
  • cg monsoon