महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल : 12 अधिकारियों के तबादले

VINAY VERMA | Jun 12, 2026, 23:14 IST
महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल
महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद 12 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक, सहायक संचालक और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शामिल हैं।

Raipur। महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 12 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक, सहायक संचालक और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूरी तबादला सूची को मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है। आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। विभाग ने अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



राजनांदगांव और कांकेर में बदले अधिकारी

पहली सूची में सात अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राजनांदगांव की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरप्रीत कौर को संचालनालय में उप संचालक बनाया गया है। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव भेजा गया है।



कांकेर के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन को संचालनालय में उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह बालोद के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डे को कांकेर का प्रभार सौंपा गया है।



दंतेवाड़ा और बलरामपुर में नई जिम्मेदारी

बलरामपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी रविकांत धुर्वे को दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं दंतेवाड़ा के जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश को राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र, रायपुर में उप संचालक बनाया गया है।इसके अलावा संचालनालय में पदस्थ उप संचालक प्रियंका ठाकुर को राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र में नई जिम्मेदारी दी गई है।



दूसरी सूची में भी बदलाव

विभाग ने दूसरी सूची में पांच अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर में पदस्थ सहायक संचालक रमाकांत चन्द्राकर को बलरामपुर का प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।


बालोद के जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही भेजा गया है। वहीं वहां पदस्थ अमित सिन्हा को बालोद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



45


रायपुर में भी अदला-बदली

राजधानी रायपुर में भी विभागीय स्तर पर बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र में पदस्थ ममता जोशी को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग भेजा गया है। वहीं आयोग में कार्यरत संगीता बिंद को राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र में नई जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे का स्थान लिया है।



प्रशासनिक कसावट की कवायद

विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। कई जिलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इससे विभागीय कार्यों की निगरानी और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।



46


तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग अब नई पदस्थापनाओं के बाद जिलों में योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्था पर नजर रखेगा।



यह खबरें भी पढ़े...

Govt Scam | सरकारी फाइलों में दफन जांच पड़ताल, किसे और क्यों बचा रहा महिला एवं बाल विकास विभाग ?



महिला एवं बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी, 06 फरवरी तक करें अप्लाई !



रायपुर लूटकांड: 10 रुपए की बीड़ी से पकड़ाए 10 लाख के लुटेरे



रायपुर आ रही फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, अरुण साव, भूपेश बघेल समेत कई नेता थे सवार



Tags:
  • रायपुर
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • कांकेर
  • फेरबदल
  • बलरामपुर