नारायणपुर में नक्सलियों ने गोली मारकर की BJP नेता की हत्या, चुनाव प्रचार पर निकले थे रतन दुबे, बस्तर IG ने की पुष्टि

The Sootr CG | Nov 04, 2023, 24:00 IST
नारायणपुर में नक्सलियों ने गोली मारकर की BJP नेता की हत्या, चुनाव प्रचार पर निकले थे रतन दुबे, बस्तर IG ने की पुष्टि
नारायणपुर में नक्सलियों ने चुनाव प्रचार पर निकले BJP नेता की गोली मारकर की हत्या कर दी।

NARAYANPUR. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले नक्सलियों की आतंक जारी है। नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की गोली मार कर हत्या कर दी है। रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए निकले थे तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। दुबे बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए कौशलनार में पहुंचे थे। इस दौरान नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। मतदान से पहले नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देकर लोगों के बीच दहशत फैलाने की कोशिश की है।



बस्तर आईजी ने हत्या ने की पुष्टि



जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीजेपी नेता रतन दुबे के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी के बाद बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे हैं। नक्सलियों द्वारा बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या के खबर की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कर दी है।



इससे पहले भी हत्याएं



बता दें कि कुछ दिन पहले ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर बीजेपी नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई थी। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया था। साल 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने बीजेपी प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी।



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • BJP leader murdered in Narayanpur
  • Naxalites kill BJP leader
  • BJP leader Ratan Dubey murdered
  • नारायणपुर में बीजेपी नेता की हत्या
  • नक्सलियों ने बीजेपी नेता को मारा
  • बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या