बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट...एक जवान शहीद, 3 जख्मी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि 3 जवान घायल हैं। रविवार सुबह DRG की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पैर रखते ही ब्लास्ट में DRG का जवान दिनेश नाग शहीद हो गया। घटना भोपालपट्नम थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में DRG की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान भोपालपट्नम इलाके के उल्लूर के जंगल में 18 अगस्त की सुबह IED ब्लास्ट हो गया।
6 अगस्त को हुई थी मुठभेड़
बता दें कि इससे पहले बीजापुर जिले में 6 अगस्त को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया था। मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया था। मामला गंगालूर थाना इलाके का है।
वहीं बीजापुर में एनकाउंटर के डर से एक महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। 9 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 24 लाख रुपए का इनाम घोषित हैं। इनमें एक नक्सली 8 लाख और दो 5-5 लाख के साथ तीन नक्सली 2-2 लाख रुपए के इनामी हैं।
बीजापुर IED ब्लास्ट | बीजापुर में IED ब्लास्ट | bijapur IED bomb blast | Bijapur IED Blast | बीजापुर IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧