जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली, दो ग्रामीणों को मार डाला... इलाके में दहशत

Kanak Durga Jha | Sept 12, 2024, 16:43 IST
Naxals furious due action soldiers killed two villagers
Chhattisgarh Naxal News : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर में नक्सलियों ने एक बाद फिर से खूनी खेल खेला है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से जान ले ली।

Chhattisgarh Naxal News : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर में नक्सलियों ने एक बाद फिर से खूनी खेल खेला है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से जान ले ली। नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों को अगवा कर लिया था। तीन लोगों के एक साथ अपहरण हो जाने से गांववाले दहशत में आ गए थे। नक्सलियों ने दो दिनों तक तीनों को बंधक बनाकर रखा। इसके बाद तीसरे दिन दो लोगों की हत्या कर दी और तीसरे युवक (छात्र) को छोड़ दिया।




दोनों ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के मुताबिक, जिसमें दो लोगों को पुलिस मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया। वहीं तीसरे (छात्र) को रिहा किया है। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली दोनों ग्रामीणों के हत्या की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीजापुर जिले के जप्पेमरका गांव के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाते हुए उनकी हत्या कर दी। वहीं जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में अध्यनरत छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया है।




एक-एक कर ग्रामीणों को मार रहे नक्सली

नक्सली एक-एक करके ग्रामीणों को अपना मोहरा बना रहे है। सरकार और सुरक्षाबलों में डर बैठाने के लिए नक्सली ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं नक्सली खुद अपने साथियों के साथ भी अत्याचार करते हैं। बता दें कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने ही इसका खुलासा किया था कि नक्सली ग्रामीणों और अपने साथियों के साथ अत्याचार करते हैं।



नक्सलियों का एकमात्र मकसद लोगों में अपना डर बैठाना और दहशत फैलाना है। इसके लिए वह निर्दोष ग्रामीणों की जान ले रहे हैं। जवानों की लगातार कार्रवाई करने की वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं। जिस वजह से वह ग्रामीणों को लगातार निशाना बना रहे हैं।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh Naxalite
  • Naxal
  • Chhattisgarh Naxal
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • Naxal Terror
  • bastar naxal terror
  • bastar naxal news
  • basatr naxal terror
  • chhattisgarh naxal terror
  • naxals killed Two villagers
  • naxal killed
  • जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली
  • नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मार डाला