नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, पर्चे के साथ फेंक दी लाश

Kanak Durga Jha | Sept 09, 2024, 12:44 IST
Naxals killed their own comrade naxal Commander bijapur
Chhattisgarh Naxal News : नक्सलियों ने अपने ही साथी को जान से मार डाला। इस वारदात से बीजापुर जिले में दहशत फैल गई है। इलाके के लोग अपने-अपने घरों में बंद हो गए हैं।

Bijapur Naxal News : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने अपने ही साथी को जान से मार डाला। इस वारदात से बीजापुर जिले में दहशत फैल गई है। इलाके के लोग अपने-अपने घरों में बंद हो गए हैं। नक्सलियों ने मोहला-औंधी एलओएस का कमांडर रहे राजू उर्फ विज्जा की उसके साथियों ने ही हत्या कर दी है। दरअसल, नक्सली राजू अपनी पत्नी के साथ मुख्यधारा की ओर लौटना चाहता था। इसके लिए राजू बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर करने निकला था। लेकिन, इसकी सूचना नक्सलियों को मिल गई।



अपने साथी को ही मार डाला

जब नक्सलियों को एलओएस कमांडर राजू के आत्मसमर्पण करने की खबर मिली तो नक्सलियों ने राजू को अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने राजू को घेरकर उसे मार डाला। इसके बाद माओवादियों ने राजू की लाश को कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर फेंक दिया। जब सुबह ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे तो देखा कि लाश पड़ी हुई है, पास जाकर देखा तो वह एलओएस कमांडर राजू की लाश थी।



पर्चे के साथ फेंक दी लाश

इस दौरान ग्रामीणों को नक्सली कमांडर राजू की लाश के पास से पर्चा भी मिला। पर्चे में नक्सलियों ने लिखा था कि - राजू उर्फ विज्जा को संगठन छोड़कर रायफल, कारतूस और रुपए लेकर सरेंडर करने निकला था, जिसे पकड़कर मौत की सजा दी गई है। हालांकि राजू के साथ निकली उसकी पत्नी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि नक्सली राजू बीजापुर जिले का निवासी था।




कई सालों से हिंसा में सक्रीय था राजू

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सली राजू कई सालों से नक्सली हिंसा में शामिल था। नक्सली कमांडर राजू ने अब तक कई बड़े हमले किए। इतना ही नहीं आईईडी धमाके व मुठभेड़ में भी नक्सली राजू शामिल था। लंबे समय से सक्रिय रहने के बाद अब राजू मुख्यधारा में लौटना चाहता था। इसके लिए 6 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ सरेंडर करने संगठन छोड़कर भागा था। लेकिन, नक्सलियों ने उसे ढूंढ़कर उसकी हत्या कर दी।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Bijapur Naxalite violence
  • Naxal
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • Naxal Terror
  • bastar naxal terror
  • bastar naxal news
  • basatr naxal terror
  • Naxals killed their own comrade
  • chhattisgarh naxal terror