20 जून को होगा मॉकड्रिल! नीट यूजी परीक्षा से पहले मुख्य सचिव ने कसी कमर

VINAY VERMA | Jun 05, 2026, 19:12 IST
neet-ug-2026-reexam-security-preparation
नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील के निर्देश पर सभी कलेक्टरों और एसपी को अलर्ट किया गया है। प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट एयरफोर्स के माध्यम से राज्य में पहुंचाई जाएंगी।

Raipur. नीट यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता पर उठे सवालों के बीच इस बार प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। मुख्य सचिव विकासशील ने खुद कमान संभालते हुए सभी कलेक्टरों और एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं। सबसे बड़ा फैसला यह है कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट एयरफोर्स के माध्यम से छत्तीसगढ़ पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए जिलों को अभी से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने कहा गया है।



20 जून को होगी सुरक्षा की रिहर्सल

21 जून को होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले पूरे प्रदेश में मॉकड्रिल कराई जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा है कि परीक्षा संचालन से जुड़ी हर व्यवस्था की पहले जांच की जाए। परीक्षा केंद्रों तक पहुंच, सुरक्षा, यातायात और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को मॉकड्रिल के जरिए परखा जाएगा। अधिकारियों को तैयारी पहले से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।



योग दिवस और नीट, दोनों की चुनौती

इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। ऐसे में सरकार के सामने दो बड़े आयोजनों को एक साथ संभालने की चुनौती है। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि योग दिवस की किसी भी गतिविधि का असर परीक्षा केंद्रों पर नहीं पड़ना चाहिए। परीक्षार्थियों के आने-जाने और केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार करने कहा गया है।



बच्चों का डर दूर करेगी प्रशासनिक टीम

परीक्षा को लेकर छात्रों में तनाव और चिंता को देखते हुए प्रशासन ने काउंसलिंग का भी फैसला किया है। जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की संयुक्त टीम छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करेगी।



एयरफोर्स से आएंगे पेपर, सुरक्षा पर फोकस

परीक्षा के प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट एयरफोर्स के जरिए मूव होंगी। इसके बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों और एसपी को निर्देश दिए हैं कि स्ट्रॉन्ग रूम, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। हर जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा, जो परीक्षा दिवस पर लगातार सक्रिय रहेगा।



19 शहर, 127 सेंटर और हजारों अभ्यर्थी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ में नीट पुनर्परीक्षा 19 शहरों में आयोजित होगी। इसके लिए 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एनटीए ने जिला प्रशासन से समन्वय और सहयोग की अपील की है ताकि परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हो सके।



वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ा पूरा प्रशासनिक अमला

बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनटीए के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग, तकनीकी शिक्षा संचालनालय और एनआईसी के अधिकारी शामिल हुए। रायपुर से लेकर सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और अन्य जिलों के कलेक्टर तथा एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा कब होगी?
    NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्यभर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
  2. छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा कितने केंद्रों पर होगी?
    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में 127 परीक्षा केंद्रों पर NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी। हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
  3. NEET UG परीक्षा से पहले मॉकड्रिल क्यों कराई जाएगी?
    20 जून को पूरे प्रदेश में मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी ताकि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, कंट्रोल रूम और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जा सके और किसी भी कमी को पहले ही दूर किया जा सके।

यह खबरें भी पढ़ें...

NEET UG Re-Test 2026: सीबीटी मोड में नहीं होगी नीट परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला



NEET UG 2026: नीट परीक्षा के दौरान नहीं मिलेगी छुट्टी, एनएमसी के सख्त निर्देश



NEET-UG Exam: नीट यूजी परीक्षा के लिए चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें



हिंदी में नीट यूजी परीक्षा कैसे दें, यहां जानें एग्जाम क्लियर करने की आसान टिप्स



Tags:
  • NEET-UG Exam
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • नीट परीक्षा
  • नीट यूजी परीक्षा
  • मुख्य सचिव विकासशील
  • neet ug 2026