NHM के 25 हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

VINAY VERMA | Sept 04, 2025, 14:20 IST
nhm-strike-25-employees-terminated-over-10-demands-cg
10 मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 25 अधिकारी कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।

10 मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 25 अधिकारी कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। NHM कर्मी 18 अगस्त से अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। जिसे समाप्त करने स्वास्थ्य विभाग कई दिनों से कोशिश कर रहा था।



मांगो पर चल रहा था विचार..

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 13 अगस्त को कार्यकारिणी समिति की बैठक में 10 मांगों में से 5 मांगों पर सहमति बन चुकी थी। बचे 5 मांगों पर शासन स्तर पर विचार किया जा रहा था। लेकिन NHM कर्मचारी हड़ताल नहीं समाप्त कर रहे थे। कार्रवाई से पहले बार-बार नोटिस जारी कर कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के लिए कहा गया। इसके बावजूद भी अधिकारी एवं कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही थी।



स्वास्थ्य सचिव की चेतावनी का भी असर नहीं

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने 29 अगस्त को एक आदेश जारी कर सभी को काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए थे। आदेश का पालन न करने की स्थिति में उन्हें सेवा से हटाए जाने का जिक्र था। इसके बाद भी काम पर वापस नहीं लौटना आदेश का उल्लंघन था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आंदोलन कर रहे 25 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी कर दी।



मोदी की गारन्टी हो लागू

'सरकार को चाहिए कि दमनकारी नीति न अपनाकर कर्मचारियों से संवाद करे और मोदी कि गारंटी को लागू कर अपना वादा निभाए।'


कमल वर्मा, संयोजक, छग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन



cg nhm strike | CG nhm employees dismissed | NHM कर्मचारियों की हड़ताल | NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई | स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • cg nhm strike
  • NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई
  • CG nhm employees dismissed