छत्तीसगढ़ में DA और एरियर की मांग, कर्मचारी-अधिकारी करेंगे हड़ताल

Kanak Durga Jha | Aug 26, 2024, 15:44 IST
Officers strike in Chhattisgarh demand DA - arrears
डीए एवं डीए एरियर्स की मांग को लेकर कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल उतरने वाले है। इसकी वजह से मंत्रालय,संचालनालय,चिकित्सालय,कार्यालय एवं विद्यालय में कार्य बंद रहेगा।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। डीए एवं डीए एरियर्स की मांग को लेकर कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल उतरने वाले है। इसकी वजह से मंत्रालय,संचालनालय,चिकित्सालय,कार्यालय एवं विद्यालय में कार्य बंद रहेगा। डीए एवं डीए एरियर्स की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा 9 सितंबर को हड़ताल करेंगे। इसे लेकर अधिकारियों ने रायपुर में बैठक की।



हड़ताल करेंगे अफसर

मंत्रालयीन संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस हड़ताल के दौरान राजधानी रायपुर और पूरे प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा ने 2008 के निर्धारित सेटअप और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उल्लंघन का विरोध करते हुए चार शिक्षक संगठनों से बने शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हड़ताल को भी अपना समर्थन दिया है।



अफसरों की बैठक

इस दौरान बैठक में कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत, संरक्षक तीरथ लाल सेन, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय तिवारी, अधिकारी कर्मचारी संघ के करण सिंह अटेरिया, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के टी आर धृतलहरे, मुन्ना लाल निर्मलकर, स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ बालकृष्ण साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के अशोक कुमार नवरे, दीपक शर्मा सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • DA Salary Hike
  • कर्मचारी-अधिकारी करेंगे हड़ताल
  • DA Salary hike in cg
  • DA Salary hike in chhattisgarh
  • employee strike in cg
  • employee strike in chhattisgarh