अचानक जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, नजारा देखकर लोगों का दहल गया दिल

Kanak Durga Jha | Aug 26, 2024, 14:36 IST
old woman burnt alive balrampur
बलरामपुर जिले में अचानक एक महिला जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि महिला खाट पर सो रही थी। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं लाश की हालत देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलरामपुर जिले में अचानक एक महिला जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि महिला खाट पर सो रही थी। ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देखा तो घर का दरवाजा खोला, जब देखा तो खाट पर सो रही महिला जल चुकी थी।



हादसा या हत्या?

हैरत की बात यह है की महिला अपने घर में अकेली रहती थी। ऐसे में जब वह सो रही थी तो आग कैसे लगी। इतना ही नहीं इस घटना में केवल खाट में ही आग लगता हुआ दिख रहा है, बाकी घर के सामान सुरक्षित है। इस तरह के हालात देखकर पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि, आग किसी ने जान बुझकर लगाई है।



ये है पूरा मामला....

बलरामपुर थाना अंतर्गत संतोषी नगर पिपराही ग्राम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में अकेली सो रही थी। आज सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देख तब दरवाजा तोड़ा,धर के अंदर घुसे। जहां देखा की बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ा हुआ था



जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब महिला खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi