छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे पंचायत एवं निकाय चुनाव, डिप्टी CM ने दी बड़ी जानकारी

Marut raj | Aug 09, 2024, 13:05 IST
Panchayat and local body elections held simultaneously in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ी जानकारी दी है। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ी जानकारी दी है। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकता है।अपनी-अपनी जीत दर्ज करने पार्टी नगरीय निकाय और ग्रामीण इलाकों में जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर के महीने में निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।




एक साथ हो सकता है चुनाव

इसी बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ी जानकारी दी है। मीडिया से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम ने बताया कि देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी दिशा में सोच रही है। निकाय-पंचायती चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। राज्य सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है, जो सुझावों पर विचार करके तय करेगी। म्युनिसिपल व पंचायती नियमों का भी अध्ययन करेंगे, जिसके बाद समिति की​ रिपोर्ट पर सरकार निर्णय करेगी।







The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



वेब स्टोरीज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Chhattisgarh News News
  • Panchayat
  • chhattisgarh news in hindi
  • Local body elections
  • Local body news
  • Local Body Election
  • local body elections 2024-25
  • Panchayat Election 2024-25