फार्मेसी कॉलेजों की संख्या बढ़ेगी, इस बार सौ से अधिक संस्थानों में होंगें एडमिशन

Kanak Durga Jha | Aug 22, 2025, 11:52 IST
pharmacy colleges number increase admissions more than hundred institutions
pharmacy colleges Admission : छत्तीसगढ़ में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार सी से अधिक कॉलेजों में एडमिशन दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार सी से अधिक कॉलेजों में एडमिशन दिए जाएंगे। इसके लिए काउंसिलिंग सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसी तरह इस बार साढ़े दस हजार से अधिक सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे। उधर, कोरोना काल से पहले प्रदेश में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या करीब 40 थी। पिछली बार १० से अधिक कॉलेजों में प्रवेश दिए गए।



फार्मेसी संस्थानों की संख्या बढ़ी

इस बार कुछ नए कॉलेजों के शुरू होने से संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। जानकारों का कहना है कि भले ही फार्मेसी संस्थानों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन हर साल इनकी सीटें खाली रहती है। बी. फार्मा की बात की जाए तो 2021 में 3192 सीटें थी, इसमें से 244 सीटें खाली रह गई। इसके बाद के वर्षों में सीटें बढ़ी लेकिन एडमिशन कम हुए। जैसे 2022 में फार्मेसी की 3497 सीटें थी, इसमें से 1819 खाली रह गई थी।



2023 में 1367 सीटें बच गई थी। पिछले साल 4178 सीटों में से 2262 खाली थी। वहीं डी. फार्मा की बात करें तो 2021 में 2741 सीटें थी, तब 2726 में प्रवेश हुए थे। 2022 में 742 सीटें बच गई थी। 2023 में 1480 और 2024 में 502 सीटें खाली रह गई थी। गौरतलब है कि इस बार प्री फार्मेसी टेस्ट में 16422 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।



पिछले दिनों व्यापमं से इसके नतीजे जारी किए। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों की प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसके अनुसार तकनीकी शिक्षा संचालनालय से काउंसिलिंग की तैयारी की जा रही है।



पिछली बार एम. फार्मेसी में 516 ने प्रवेश लिया था

बी. फार्मेसी और डी. फार्मेसी के साथ ही सितंबर के दूसरे सप्ताह से एम. फार्मेसी के लिए भी काउंसिलिंग शुरू होगी। पिछली बार 629 सीटें थी, इनमें से 516 में एडमिशन हुए थे। इसी तरह 2023 में 449 सीटों में से 366 में प्रवेश हुए थे। 2022 में एम. फार्मा की 320 सीटें थी, इनमें से 212 में प्रवेश हुए थे। वर्ष 2021 में 314 सीटों में से 222 छात्रों ने एडमिशन लिया था। इस बार भी एम. फार्मेसी में छह सौ से अधिक सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।



pharmacy admission chhattisgarh | pharmacy admission registration | Pharmacy College Fees | pharmacy college



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • pharmacy admission registration
  • pharmacy admission chhattisgarh
  • pharmacy college
  • Pharmacy College Fees