परीक्षा पे चर्चा: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने PM मोदी से पूछे दिलचस्प सवाल, पीएम को खिलाई छत्तीसगढ़ की ठेठरी

Aman Vaishnav | Feb 09, 2026, 14:15 IST
pm modi pariksha pe charcha students exam tips
9 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड प्रसारित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों के बच्चों से बातचीत की। रायपुर के छात्रों ने पीएम मोदी से सवाल पूछे और उन्हें छत्तीसगढ़ का मशहूर व्यंजन भी खिलाया।

News In Short

  • पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के उपाय बताए।
  • पीएम मोदी को एक बच्चे ने पकवान और ठेठरी खिलाई।
  • पीएम ने अच्छे नींद और प्रैक्टिस की अहमियत बताई।
  • गुजरात के छात्र ने पीएम से पूछा तनाव कि कैसे संभालें ।

News In Detail

Pariksha Pe Charcha Episode 2: 09 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों के बच्चों से बात की। कोयंबटूर, रायपुर, गुजरात के आदिवासी इलाके, गुवाहाटी और दिल्ली के बच्चे शामिल थे।



बच्चों ने परीक्षा के तनाव से लेकर देश के बड़े सपनों तक कई सवाल पूछे। पीएम मोदी ने हर सवाल का जवाब इतनी आसानी और दोस्ताना अंदाज में दिया कि बच्चों को सुनकर बहुत मोटिवेशन मिला।



पीएम ने खाई छत्तीसगढ़ की ठेठरी

परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम में एक बच्चे ने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध और पारंपरिक नमकीन व्यंजन ठेठरी खिलाया। पीएम को ठेठरी इतनी पसंद आई कि उन्होंने उस बच्चे से बच्चे से उसकी रेसिपी भी पूछी।



बच्चों ने दिए स्पेशल स्नैक्स

एक बच्ची ने पीएम मोदी से कहा, "आप मीटिंग से आए हो, थक गए होंगे।" इसके बाद बच्चों ने उन्हें स्नैक्स भी दिए, जो पीएम मोदी को बहुत पसंद आए।



e509d638-929


भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह

रायपुर के एक छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं? पीएम मोदी ने कहा, "रायपुर तहसील में कौन-कौन सी जगहें हैं, उसकी लिस्ट बनाओ। लिस्ट बनाने में एक या दो घंटे लगेंगे। फिर उन जगहों पर घूमने जाओ। जिले और राज्य में ऐसी कौन सी जगहें हैं जो तुमने नहीं देखी?



स्टूडेंट के तौर पर घूमने में बहुत मजा आता है। रेल में सफर करते हुए खाना भी ले जाना। जीवन में नए-नए अनुभव मिलते हैं। भारत इतनी विविधताओं से भरा हुआ है कि एक जिंदगी कम पड़ जाएगी।



एआई से डरें या नहीं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक छात्र ने पूछा, "एआई का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, क्या हमें इससे डरना चाहिए?" पीएम मोदी ने जवाब दिया, "हर नई तकनीक आने पर इस तरह की बातें होती हैं। जब कंप्यूटर आया था, तब भी ऐसी ही चर्चाएं हुई थीं। हमें किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है। हमें यह तय करना चाहिए कि हम उसके गुलाम नहीं बनेंगे। हमें खुद फैसले लेने वाले रहना चाहिए, एआई हमारा मालिक नहीं बनेगा।"



पीएम मोदी ने एक उदाहरण दिया, "कई बच्चों का मोबाइल ही उनका मालिक बन जाता है। मोबाइल न हो तो वो खाना भी नहीं खाते।" उन्होंने कहा, "एक बार यह फैसला लें कि मैं किसी का गुलाम नहीं बनूंगा। एआई से किताब के बारे में सवाल करना ठीक है, जैसे कौन सी किताब सबसे अच्छी है, या इस किताब को कहां से खरीदें। लेकिन आप उससे सब कुछ बताने के लिए कहेंगे, तो ये सही नहीं है।"



छात्रा ने पूछा रिविजन पर सवाल

पीएम मोदी से एक छात्रा ने रिवीजन को लेकर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि परीक्षा से एक हफ्ता पहले रिवीजन कर लें। उन्होंने यह भी बताया कि एक अच्छा खिलाड़ी प्रैक्टिस से बनता है। लगातार कंपटीशन से खिलाड़ी गिरता है जीतता है और हारता है लेकिन वह चलता रहता है।



उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जो कक्षा में कमजोर हैं उन्हें दोस्त बनाएं। फिर उन्हें गणित सिखाने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपका गणित भी मजबूत होगा। यह तरीका आपकी मदद करेगा।



खुद को कैसे शांत रखें

एक छात्र ने पीएम मोदी से एक अनोखा सवाल पूछा। उसने कहा, "जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और सब लोग चिंता कर रहे थे, तो आपने उस तनाव को कैसे संभाला? हमारे घर में सब लोग चर्चा कर रहे थे कि अब क्या होगा, पूरा देश आपकी ओर देख रहा था।



फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ और हमारी सेना ने जीत हासिल की। ऐसे वक्त में आपने खुद को कैसे शांत रखा? हम तो परीक्षा के तनाव से परेशान हो जाते हैं।"



पीएम मोदी ने दिया शानदार जबाब

पीएम मोदी ने इसका जबाब देते हुए कहा कि अपने पुराने परीक्षा के दिनों को याद करो। आपको लगेगा कि जब गया था तो टेंशन था लेकिन जब करके आया को कुछ नहीं था। सबसे अच्छा तरीका है पेपर सॉल्व करने की आदत डालना। ज्यादातर लोग सिर्फ पढ़ते हैं, लेकिन प्रैक्टिस से तनाव दूर होता है। हम क्या करते हैं कि पूरा दिन सिर्फ किताबों में ही लगे रहते हैं।



पीएम मोदी ने कहा कि दूसरा सबसे जरूरी चीज है नींद। अच्छी नींद से आप फ्रेश रहते हो। पीएम मोदी ने कहा आपको लगेगा कि ऐसा कैसा प्रधानमंत्री है जो सोने की बात करने आया है। लेकिन नींद पूरी लेने से मन प्रफुल्लित रहता है और नए विचार आते हैं।



पीएम ने किया अपने टीचर का जिक्र

जब पीएम मोदी से उनकी जिंदगी में टीचर के रोल पर सवाल हुआ तो उन्होंने पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने बताया कि टीचर्स हमेशा लाइब्रेरी जाने की सलाह देते थे। पीएम ने एक टीचर का जिक्र भी किया जो उन्हें योगा सिखाते थे। उन्होंने कहा कि हम प्‍लेयर नहीं बने लेकिन फिटनेस का महत्व जरूर समझा। पीएम मोदी ने कहा दुनिया के जितने बड़े लोगों से मिलोगे सब लगभग एक ही बात कहेंगे। कोई कहेगा मेरे जीवन में मां का बहुत बड़ा योगदान है। कोई कहेगा कि मेरे जीवन में टीचर का अहम रोल है।



ये खबरें भी पढ़िए...



परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को बताईं कई बड़ी बातें



परीक्षा पे चर्चा 2025 : PM मोदी और सेलिब्रिटीज से मिलेंगे एग्जाम टिप्स, जानिए क्या खास है इस बार



एमपी बोर्ड एग्जाम 2026: परीक्षा से पहले इन बातों को न करें नजरअंदाज



10 फरवरी से शुरु होंगे एमपी बोर्ड एग्जाम, 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • रायपुर तहसील
  • परीक्षा पे चर्चा
  • परीक्षा पे चर्चा 2026