छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद, केजरीवाल ने 10 वीं गारंटी की घोषणा की, बोले– जिन्होंने लूटा है उनसे सारे पैसे वापस कराएंगे

Shivam Dubey | Sept 16, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद, केजरीवाल ने 10 वीं गारंटी की घोषणा की, बोले– जिन्होंने लूटा है उनसे सारे पैसे वापस कराएंगे
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी भी अब चुनावी रण में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शनिवार को जगदलपुर दौरे पर रहे



नितिन मिश्रा, JAGDALPUR. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी भी अब चुनावी रण में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शनिवार को जगदलपुर दौरे पर रहे। केजरीवाल ने 10 वीं गारंटी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने लूटा है उनसे सारे पैसे वापस करवाएंगे।



आप का चुनावी शंखनाद



दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज जगदलपुर से चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। साथ ही उन्होंने अपनी गारंटीयों के बारे ने बताया है। उन्होंने 10 वीं गारंटी की घोषणा की है। दसवीं गारंटी यह है कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर प्रदेश में पेशा कानून लागू किया जाएगा। साथ ही जल जंगल जमीन को बचाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने की बात भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही है।



क्या कहा है केजरीवाल ने



सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की बदहाली के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही जिम्मेदार हैं। बस्तर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। बस्तर के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हम राजनीति करना नहीं जानते हैं केवल काम करना जानते हैं। दिल्ली और पंजाब ने हमने काम किया है इसलिए वहां की जनता हमे पसंद करती है। आपके बच्चे हमारे बच्चे हैं। आपके बच्चों को हम अच्छी शिक्षा देंगे उनको डॉक्टर और इंजीनियर बनाएंगे। अगर कोई घर में बीमार पड़ता है तो फ्री में उनका इलाज कराएंगे। काम करने वालों को पैसे की कमी नहीं होती है। जिन्होंने छत्तीसगढ को लूटा है उससे सारे पैसे वापस करवाएंगे



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Aam Aadmi Party
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • Arvind Kejariwal
  • Bhagwant man
  • भगवंत मान