छत्तीसगढ़ में 7 एडिशनल एसपी के ट्रांसफर, अभिषेक माहेश्वरी को रायपुर से भेजा गया बिलासपुर, लखन पटले होंगे नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Shivam Dubey | Sept 12, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में 7 एडिशनल एसपी के ट्रांसफर, अभिषेक माहेश्वरी को रायपुर से भेजा गया बिलासपुर, लखन पटले होंगे नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
छत्तीसगढ़ में 7 जिलों के एडिशनल एसपी का तबादला किया गया है। इसमें रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी का भी नाम शामिल है

Raipur. छत्तीसगढ़ में 7 जिलों के एडिशनल एसपी का तबादला किया गया है। इसमें रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी का भी नाम शामिल है। माहेश्वरी को रायपुर से बिलासपुर भेजा गया है। अब रायपुर के नए एडिशनल एसपी लखन पटले होंगे। इसके अलावा 6 जिलों के लिए गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।



इन जिलों के भी बदले एसपी



अंबिकापुर के एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला को भी मोहला मानपुर भेजा गया है। पुपलेश पात्रे को मोहला मानपुर से अम्बिकापुर भेजा है। वहीं सोनिया घरडै को दुर्ग से आई यू सी ए डब्ल्यू राजनांदगांव, पद्मश्री तंवर को आई यू सी ए डब्ल्यू राजनांदगांव से दुर्ग औऱ बिलासपुर एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा को राजनांदगांव भेजा है।



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Raipur Police
  • रायपुर पुलिस
  • Police Department Chhattisgarh
  • पुलिस विभाग छत्तीसगढ़