साइबर ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका, फाइल डाउनलोड करते ही कारोबारी का अकाउंट खाली
रायपुर में एककारोबारीसाइबरफ्रॉडका शिकार हो गया है। ठगों ने उसेव्हाट्सऐपपरAPKफाइल भेजा, जिसेडाउनलोडकरते हीकारोबारीका मोबाइलहैकहो गया। फिर ठगों ने 38ट्रांजैक्शनमें बैंक अकाउंट खाली कर दिया।कारोबारीके करीब 12 लाख से ज्यादा पैसे ठगों ने पार कर दिए हैं। इसके बादकारोबारीने राखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षक भर्ती: रायपुर,सुकमा और कोरबा में शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
कारोबारी को ऐसे हुआ शक
पीड़ित महेश कुमार साहू के मुताबिक उसकीट्रैक्टररिपेयरिंगकीवर्कशॉपहै। 17 जुलाई को उसकेव्हाट्सऐपनंबर परTAFE SPARE REPAIREनाम केव्हाट्सऐपग्रुप मेंPMकिसानयोजना से जुड़ी एकAPKफाइलभेजी गई। जिस नंबर से फाइल आई उस नंबर के व्यक्ति ने कहा कि उसने कोई फाइल नहीं भेजी है। लेकिन कुछ देर बाद महेश के मोबाइल कीबैटरीगर्म होनी होने लगी और फोन बार-बारहैंगकरने लगा। इससे महेश को शक हुआ कि उसका फोनहैकहो गया है।
दो दिन बाद मोबाइल नंबर हुआ बंद
19 जुलाई को महेश किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी उसका फोन अचानक बंद हो गया। इसके बाद जब कोई उसके मोबाइल नंबर अपने फोन कर रहे थे तोवोडायवर्टहोकरपुणे, महाराष्ट्र के किसी व्यक्ति के पास जाने लगा। महेश ने तुरंत टेलीकॉमकंपनी के ऑफिस जाकरसिमबंद होने की शिकायत की।
पढ़ें: बीजापुर नक्सल एनकाउंटर: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
मैच नहीं हुआ फोटो
जब उसने नयासिमलेने के लिएबायोमेट्रिकऔर फोटो दिया, तो वह मैच नहीं हुआ। इसके बाद उसे आधार कार्डअपडेटकराने के लिए कहा गया। इसी बीच महेश को पता चला कि उसके बैंक अकाउंट से रुपए कीट्रांजैक्शनहुए हैं।
38 ट्रांजैक्शन में 12 लाख निकाले
ठग नेAPKफाइलकीआड़ मेंमालवेयरयावायरसभेजकर महेश का मोबाइलहैककर लिया। फिर मोबाइल नंबर सेओटीपीमंगवा कर करीब 38ट्रांजैक्शनमें 12 लाख 3 हजार रुपए पार कर दिए। ठग ने पीड़ित के बैंकऑफ़बड़ोदामहाराष्ट्र के अकाउंट से रकम निकालकर अलग-अलग बैंक और खातों मेंट्रांसफरकी।
पढ़ें: ईसाई से हिंदू बने 35 आदिवासी परिवार, जूदेव ने पैर धोकर कराई घर वापसी
व्यापारी से कैसे हुई ठगी ?
पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर
|
खातों की जांच कर रही पुलिस
खाते से रुपए कटने के बाद महेश को इस बात का एहसास हुआ किवोठगी का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने राखी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।फिलहाल इस मामले में राखी थाना प्रभारी आशीष राजपूत का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।साइबरकी मदद से पुलिस मामले में जांच कर रही है। रकम को किन खातों में भेजा गया है इसकी जांच जारी है।
पढ़ें; बीजेपी के पूर्व विधायक आहूजा ने वसुंधरा-गहलोत पर कसा तंज, कहा-दोनों ने कोई काम नहीं किया
FAQ
- सवाल 1: APK फाइल क्या होती है और यह खतरनाक कैसे बन सकती है?
जवाब: APK फाइल (Android Package File) एंड्रॉइड एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने के लिए होती है। अगर यह फाइल किसी संदिग्ध स्रोत से आई हो, तो इसमें मालवेयर हो सकता है जो डिवाइस को हैक कर सकता है। - सवाल 2: मोबाइल हैक होने पर तुरंत क्या करें?
जवाब: अगर आपको फोन में असामान्य गतिविधियां दिखें जैसे कि गर्म होना, हैंग होना या कॉल डायवर्ट होना, तो तुरंत मोबाइल को स्विच ऑफ करें, SIM ब्लॉक करवाएं और नजदीकी साइबर थाने में रिपोर्ट करें। - सवाल 3 : साइबर ठगी में पैसे वापस मिलने की क्या संभावना है?
जवाब: अगर रिपोर्ट समय पर दर्ज की जाए और बैंक तथा साइबर सेल को तुरंत सूचना दी जाए, तो ट्रांजैक्शन को ट्रेस कर रिकवरी संभव है, हालांकि इसमें समय लग सकता है।
Cyber fraud | Chhattisgarh Cyber fraud | chhattisgarh cyber fraud news | cyber fraud chhattisgarh | whatsaap apk file | apk file fraud | bank fraud | रायपुर में कारोबारी से साइबर फ्रॉड | साइबर फ्रॉड | छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड | साइबर फ्रॉड से कैसे बचें | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | रायपुर में कारोबारी से ठगी