रायपुर पुलिस कॉलोनी में महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत; घर में फंदे से लटकती मिली लाश

Umeshwari Baghel | Apr 12, 2026, 11:49 IST
raipur-female-constable-pooja-kushwaha-found-dead-police-colony-investigation-starts
रायपुर पुलिस कॉलोनी में महिला कॉन्स्टेबल पूजा कुशवाहा की संदिग्ध मौत हो गई हैं । शनिवार रात साढ़े 8 बजे महिला के मौत की सूचना मिली, जो की फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर पुलिस कॉलोनी में महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत हुई हैं।
  • पूजा कुशवाहा का शव फंदे से लटका मिला हैं पुलिस ने जांच शुरू की।
  • रायपुर में महिला कॉन्स्टेबल की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेंगे महिला कॉन्स्टेबल की मौत का राज।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

NEWS IN DETAIL

Raipur। (crime news )रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया हैं। (SUICIDE)पूजा कुशवाहा नामक महिला कॉन्स्टेबल का शव पुलिस कॉलोनी स्थित उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया।



घटना की सूचना पुलिस को साढ़े 8 बजे मिली

आजाद चौक पुलिस के अनुसार, शनिवार रात साढ़े 8 बजे पुलिस को पूजा कुशवाहा के (महिला कॉन्स्टेबल सुसाइड)आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पूजा अपने घर में अकेले रहती थीं। पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो देखा कि पूजा की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।



387


पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।



हर पहलू से की जाएगी जाँच

एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन इसके वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मृतका के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के पहलुओं की भी जांच कर रही है। साथ ही सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



388


महत्वपूर्ण तथ्य (Imp Facts)

नाम और जगह : पूजा कुशवाहा, रायपुर पुलिस कॉलोनी


घटना का समय : शनिवार रात साढ़े 8 बजे


मृतक की स्थिति : फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली


सूचना : पड़ोसियों ने खिड़की से शव देखा और पुलिस को सूचित किया


प्राथमिक जांच : मामला आत्महत्या लग रहा है


जांच की प्रक्रिया : पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन की जांच, सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ


आगे की कार्रवाई : पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई जारी हैं



यह खबरें भी पढ़े...

Chhattisgarh के Raipur में लेट नाइट पार्टी पर बवाल, क्लब पर कार्रवाई होगी ? CG NEWS



Raipur IPL: 10 साल बाद रायपुर में फिर होगा IPL, कोहली, धोनी और रोहित दिखेंगे एक ही मैदान पर!



छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहनों पर सालभर में 350 करोड़ खर्च, किराए की गाड़ियों पर ही 130 करोड़ रुपए



छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की शिकायतों को सुनेंगे गृहमंत्री, इससे पहले एडीजी की लगाई ड्यूटी





Tags:
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • रायपुर पुलिस
  • crime news
  • SUICIDE
  • महिला कॉन्स्टेबल सुसाइड