अवैध चूना पत्थर खदानों पर छापा, 4 क्रेशर सील और करोड़ों की रायल्टी चोरी का खुलासा

Umeshwari Baghel | Apr 05, 2026, 14:57 IST
raipur-illegal-limestone-mining-raid-dhansuli-crusher-sealed-chhattisgarh-news
मंदिर हसौद के धनसुली में अवैध खनन की गतिविधियां पकड़ी गईं हैं। जहां 5 खदानों में छापा मारा गया। इस दौरान 4 क्रेशर को सील कर दिया गया हैं। और करोड़ों की रायल्टी चोरी का खुलासा हुआ हैं। दोषी अधिकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

NEWS IN SHORT

  • धनसुली में अवैध खनन पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैं
  • धनसुली में 5 खदानों पर छापा मारा गया और 4 क्रेशर सील किए गए हैं
  • खनन से करोड़ों की रायल्टी चोरी का खुलासा हुआ हैं
  • राज्य में खनिज नियमों का उल्लंघन करने पर 6 अधिकारियों को नोटिस भेजा गया हैं
  • खनिज विभाग ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र के ग्राम धनसुली में अवैध रूप से चूना पत्थरों का खनन और भंडारण चल रहा था। यह बड़ा खुलासा रायपुर खनिज विभाग द्वारा चार दिन के अंदर की गई कार्रवाई में हुआ है। विभाग ने शनिवार को धनसुली गांव में चल रहे 5 अवैध चूना पत्थर खदानों पर छापा मारा।



इस दौरान खदानों के संचालक और कर्मचारी आनन फानन में वहा से भाग गए, क्योंकि इन खदानों में अवैध रूप से (छत्तीसगढ़ अवैध खनन) खनन और क्रेशर का काम चल रहा था। कई खदानों में तो स्वीकृत क्षमता से ज्यादा भंडारण अवैध मिला हैं।



खनिज विभाग ने 4 क्रेशर सील किए

खनिज विभाग के जिला अधिकारी राजेश मालवे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर सभी खदानों की जांच की गई, और जो खदानें नियमों का पालन नहीं कर रही थीं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में ग्राम धनसुली और मुरा में चूना पत्थर की खदानों की जांच की।



इस जांच के दौरान श्रीमहालक्ष्मी लाइम स्टोन, आशापुरा स्टोन क्वारी, राजेश भवनानी, आशीष अग्रवाल, और श्रीराम इंटरप्राइजेज के यहां अवैध खनन, क्रेशर का भंडारण और नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन सभी को नोटिस जारी कर 4 क्रेशर को सील किया गया है।



तीन दिन पहले ही की गई थी 6 और खदानों की जांच

खनिज विभाग ने इस कार्रवाई से तीन दिन पहले भी धनसुली, नरदहा और खपरी में 6 खदानों की जांच की थी। इन खदानों में भी नियमों का उल्लंघन पाया गया था। जिसमें क्रेशर का भंडारण और अनुबंध से अधिक रकबा में खनन किया जा रहा था।



इनमें से 4 खदानों में लगे क्रेशर मशीनों को सील किया गया और 2 अन्य खदानों के पट्टेदारों को नोटिस जारी किया गया। इन खदानों में रायल्टी और अन्य नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।



करोड़ों की रायल्टी चोरी का खुलासा हुआ हैं

खनिज विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपए की रायल्टी चोरी का भी खुलासा किया है। अवैध रूप से खनन और भंडारण के चलते खदानों और क्रेशरों के संचालकों ने सरकार को रायल्टी बचाने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध चूना पत्थर का खनन और भंडारण किया।



विभाग ने कहा है कि इन सभी खदानों और क्रेशर संचालकों के खिलाफ प्रकरण बनाकर रायल्टी वसूल की जाएगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



IMP FACTS

खनिज विभाग की कार्रवाई : छत्तीसगढ़ में खनिज विभाग ने बस्तर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र के ग्राम धनसुली में अवैध चूना पत्थर खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की।



खदानों की जांच : विभाग ने 5 खदानों में छापा मारा और पाया कि इन खदानों में अवैध रूप से खनन और क्रेशर का काम चल रहा था।



स्वीकृत क्षमता से अधिक भंडारण : कई खदानों में तो स्वीकृत क्षमता से अधिक भंडारण अवैध पाया गया।



नोटिस और कार्रवाई : खदानों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया हैं और 4 क्रेशर को सील किया गया हैं।



पिछली कार्रवाई : 3 दिन पहले भी धनसुली, नरदहा और खपरी में 6 खदानों की जांच की गई थी, जहां भी अवैध खनन और क्रेशर का भंडारण का खुलासा हुआ था।



रायल्टी चोरी : विभाग ने करोड़ों रुपए की रायल्टी चोरी का भी खुलासा किया हैं।



कानूनी कार्रवाई : विभाग ने इन सभी खदानों और क्रेशर संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके रायल्टी वसूली और कानूनी कार्रवाई की बात की है।



यह खबरें भी पढ़े

आरंग अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 क्रशर प्लांट सील, माफियाओं में हड़कंप



खनिज विभाग में अधिकारियों के तबादले, कई अफसर इधर से उधर किए



पूर्व मंत्री ने की अवैध खनन की शिकायत, समय पर नहीं पहुंची पुलिस, सोशल मीडिया पर साझा व्यथा



अवैध खनन पर सख्त हुई एमपी सरकार, गांव स्तर पर सीधे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा शुरू







Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ अवैध खनन
  • अवैध चूना पत्थर खदानों पर छापा
  • रायपुर खनिज विभाग