अवैध शराब और जुआ सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दीपक मुदलियार गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट के बाहर दबोचा
NEWS IN SHORT
- रायपुर में बड़ा शराब सिंडिकेट ध्वस्त दीपक मुदलियार गिरफ्तार
- गंज इलाके में पुलिस की छापेमारी अवैध शराब तस्कर पकड़ाया
- दीपक जुआ और शराब सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था
- पुलिस ने नाकाम की दीपक की आत्मसमर्पण की योजना
- गंज मंडी में अवैध शराब बिकवाने वाले दीपक की गिरफ्तारी
NEWS IN DETAIL
Raipur : रायपुर के गंज इलाके में अवैध शराब (illegal liquor)और जुआ सिंडिकेट चला रहे आरोपी दीपक मुदलियार को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के निर्देश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आत्मसमर्पण की योजना नाकाम
क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दीपक मुदलियार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुदलियार कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा था, जिसके बाद पुलिस ने अपनी रणनीति बदलते हुए कोर्ट परिसर के आसपास सादे कपड़ों में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
सिंडिकेट का संचालन और स्थानीय नेताओं का संरक्षण
दीपक मुदलियार गंज इलाके में अवैध शराब तस्करी और जुआ के बड़े सिंडिकेट का संचालन कर रहा था। उसकी नेटवर्किंग इतनी मजबूत थी कि पुलिस की छिटपुट कार्रवाइयों के बावजूद उसका अवैध कारोबार लगातार चलता रहता था। मुदलियार को स्थानीय नेताओं का संरक्षण भी प्राप्त था, जिससे वह बेखौफ होकर अपने अपराधों को अंजाम देता था।
गंज मंडी कारोबारी से विवाद के बाद कार्रवाई
दीपक मुदलियार के सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब गंज मंडी इलाके के दुकानदार समीर खान के साथ उसका विवाद हुआ। समीर ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, दीपक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद समीर ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, और पुलिस ने मुदलियार के ठिकानों पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
पुलिस की लगातार मेहनत के बाद आखिरकार दीपक मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
रायपुर में बोर खनन पर 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर जब्त होगी मशीन
अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... 11 लाख की देसी-विदेशी शराबों का किया नष्टीकरण