IPL 2026 का रायपुर में हाई-वोल्टेज रोमांच; RCB vs MI और RCB vs KKR के बीच महामुकाबला, टिकट की कीमतें उड़ा देंगे होश

Umeshwari Baghel | Apr 19, 2026, 16:13 IST
raipur-ipl-2026-ticket-prices-stadium-entry-cost
रायपुर में आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है। 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले होंगे। टिकट की कीमतें 2000 रुपए से शुरू होंगी, जबकि छात्रों और प्रीमियम कैटेगरी के लिए विशेष दरें रखी गई हैं।

NEWS IN SHORT

  • नवा रायपुर में आईपीएल 2026 क्रिकेट का बड़ा उत्सव शुरू होने वाला है
  • आईपीएल के लिए टिकट की कीमत तय हो गई है दर्शकों के लिए खास ऑफर
  • रायपुर में 10 और 13 मई को होगा धमाकेदार मैच
  • स्टेडियम में होगी शानदार सुरक्षा और सुविधाएं
  • शहर की अर्थव्यवस्था को मिलेगा इस आईपीएल मैच से फायदा

NEWS IN DETAIL

Raipur। रायपुर में IPL 2026 सीजन का बेशहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियमसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बार, आईपीएल का रोमांच सिर्फ खेल तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे शहर में एक बड़ा उत्सव जैसा होगा। लंबे समय बाद रायपुर में इतना बड़ा मैच हो रहा है, और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।



आईपीएल मैचों के लिए टिकट की कीमतें

आईपीएल मैचों के टिकट की कीमतें अब तय हो चुकी हैं। आम दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 2000 रूपए रखी गई है, ताकि हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बन सके।



स्टैंड्स की श्रेणियां 2 पांच सौ रूपए, 3500 रूपए, 5000 रूपए, और 8 हजार रूपए तक होंगी। यह कीमतें इस तरह तय की गई हैं कि हर वर्ग का दर्शक अपनी सहूलियत के हिसाब से मैच का आनंद ले सके।



छात्रों के लिए खास छूट

इस बार छात्रों को भी ध्यान में रखा गया है। छात्रों के लिए टिकट की कीमत 2000 रूपए रखी जाएगी ताकि युवा वर्ग भी आसानी से स्टेडियम तक पहुंच सके और मैच का हिस्सा बन सके। वहीं, जो लोग प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, उनके



लिए सिल्वर कैटेगरी की टिकट की कीमत 20 हजार रूपए, गोल्ड कैटेगरी 30,000 रूपए और प्लेटिनम कैटेगरी 40,000 रूपए तक होगी।



इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स का अनुभव लेने के लिए 30,000 रूपए खर्च करने होंगे, जिसमें अतिरिक्त सुविधाएं और बेहतरीन व्यू मिलेगा।



खेल का आयोजन और तैयारियां

ये सभी मैच रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेले जाएंगे, जो छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम है। यहां पहले भी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके



हैं, और अब फिर से बड़े मैचों की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। प्रशासन और आयोजकों द्वारा सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य सुविधाओं की तैयारियां पहले से ही जोर शोर से चल रही हैं।



रायपुर में होने वाले मुकाबले

इस बार रायपुर में दो शानदार मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को होगा, जिसमें Royal Challengers Bengaluru और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। दूसरी भिड़ंत 13 मई को होगी, जिसमें



Royal Challengers Bengaluru का मुकाबला Kolkata Knight Riders से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को प्राइम टाइम में हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।



शहर की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

आईपीएल जैसे बड़े आयोजन का असर केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि यह शहर की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है। रायपुर के होटल, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और छोटे व्यापारियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।



बाहर से आने वाले दर्शकों के कारण टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा और शहर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।



क्रिकेट फैंस के लिए खास अनुभव

क्रिकेट फैंस के लिए यह मौका किसी त्योहार से कम नहीं होगा। लाइव मैच देखने का अनुभव हमेशा टीवी से अलग होता है। हर चौका और छक्का स्टेडियम को जबरदस्त उत्साह से भर देता है।



ऐसे में उम्मीद है कि टिकट बिक्री की घोषणा होते ही भारी भीड़ देखने को मिलेगी और सीटें जल्दी भर जाएंगी। आईपीएल के टिकट की आधिकारिक घोषणा और बुकिंग डेट का इंतजार है, जो जल्द ही सामने आ सकती है।



यह खबरें भी पढ़े...

जयपुर में IPL मैच देखना होगा महंगा, टिकट की कीमतें 1800 रुपए से 40 हजार तक



महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा



रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच, आज से यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू



RCB vs KKR :रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



Tags:
  • आईपीएल
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम
  • मुंबई इंडियंस
  • RCB vs KKR
  • नवा रायपुर
  • आईपीएल 2026