पीएम किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा; 11 हजार संदिग्धों में 2163 मुर्दे ले रहे थे सरकारी पैसा, मचा हड़कंप
NEWS IN SHORT
- रायपुर में पीएम किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने
- 11 हजार संदिग्ध किसानों की हुई हैं पहचान जांच जारी हैं
- मृतकों के खातों में भी हो रही थी राशि का ट्रांसफर
- कृषि विभाग की लापरवाही से हुआ करोड़ों का भुगतान
- किसान खातों को ब्लॉक करने की कार्रवाई वसूली की जांच जारी हैं
NEWS IN DETAIL
Raipur : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रायपुर जिले में बड़ाफर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले में 11,000 से अधिक संदिग्ध किसानों की पहचान की गई है। इनमें से 2 हजार एक सौ त्रिसठ ऐसे किसान हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, फिर भी उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होती रही।
संदिग्ध किसानों का पता चला जांच जारी हैं
अपात्र उठा रहे पीएम किसान योजना का लाभ : पीएम किसान योजना में गड़बड़ी :प्रारंभिक जांच में 1 हजार तीन सौ दस किसान अपात्र पाए गए हैं। इनके नामों को हटाने के लिए सूची मुख्यालय भेज दी गई है, जबकि अन्य किसानों का सत्यापन जारी है। इन मामलों की जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।
सत्यापन ने खोला राज
पिछले कुछ वर्षों में कृषि विभाग ने किसान सत्यापन की प्रक्रिया को नजरअंदाज किया था, जिससे फर्जीवाड़ा बढ़ता गया। विभाग के भौतिक सत्यापन में यह सामने आया कि ना तो विभाग ने समय पर सत्यापन किया
और ना ही मृतकों के परिवारवालों ने उनकी मृत्यु की जानकारी दी। इस लापरवाही का फायदा उठाकर अपात्र और मृत किसानों के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान होता रहा।
किसान खातों को ब्लॉक किया गया
जांच के बाद प्रशासन ने संदिग्ध खातों को ब्लॉक कर दिया है और बाकी मामलों की जांच जारी है। कई मामलों में परिवारवालों ने मृतक के बैंक खाते और मोबाइल नंबर बदलने की जानकारी छुपाई, जिससे यह फर्जीवाड़ा लंबे समय तक चलता रहा।
हाल ही में हुआ करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन
हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों को 18.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब पूरे डेटा की जांच की जा रही है ताकि अपात्रों से राशि की वसूली की जा सके।
10 फीसदी लाभार्थियों की राशि अटकी
सूत्रों के अनुसार, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के लगभग 10 प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में अब तक राशि नहीं पहुंची है। इन किसानों के नाम पात्र सूची में हैं, लेकिन फिर भी उनकी किस्त रोक दी गई है।
आवेदन के लिए पंचायत या एसडीएम कार्यालय से संपर्क करें
जिन किसानों को इस वर्ष योजना की किस्त नहीं मिली है, उन्हें पंचायत या संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन करने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पात्रता और भुगतान की स्थिति की जांच की जाएगी, और यदि तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटि हुई है तो उसे सुधार कर भुगतान किया जाएगा।
एक परिवार में एक ही लाभार्थी
राजस्व अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत एक परिवार से केवल एक व्यक्ति को ही लाभ मिलना चाहिए। पहले कई मामलों में एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्य को राशि मिल रही थी
जिसे अब सुधारा गया है। इसके अलावा, 14 अलग-अलग मानकों पर पात्रता की फिर से जांच की गई, जिसमें कई लोग अपात्र पाए गए।
पात्र होते हुए भी किस्त नहीं मिली
कई किसान जिनका नाम पात्र सूची में था, उन्हें इस बार किस्त नहीं मिली है। इनमें से ओमप्रकाश यदु, रामचरण पटेल, दीनानाथ साहू, चितरेखा साहू और रजनीकांत बंजारे जैसे किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक उनके मामले का समाधान नहीं हुआ है।
यह खबरें भी पढ़े...
किसानों के लिए खुशखबरी: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को होगी जारी
🔴 CM Mohan Yadav Live : CM Mohan Yadav किसानों के खाते में जारी कर रहे किसान सम्मान निधि का पैसा
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सीएम मोहन यादव आज करेंगे ट्रांसफर
किसान सम्मान निधि में कितना पैसा ? इतना बताते ही आप जीतेंगे बंपर ईनाम, जानें कैसे ? #shorts