राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी छत्तीसगढ़, आज से 6 दिवसीय दौरा शुरू

thesootr Desk | Feb 02, 2026, 17:27 IST
Photograph: (thesootr)
आज से राष्ट्रपति मुर्मू 6 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे एक दिन के लिए छत्तीसगढ़ भी आएंगी। यहां बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह के शामिल होंगी।

CG:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी। यहां बस्तर संभाग में हो रहे, बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह के शामिल होंगी। यह उत्सव बस्तर की आदिवासी परंपराओं, कला, शिल्प और जीवनशैली को दर्शाता है। यह आयोजन बस्तर में शांति और विकास का प्रतीक माना जाता है।



बस्तर पंडुम महोत्सव का महत्व

यह आयोजन बस्तर में शांति, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है, जो क्षेत्र को विकास की नई दिशा में ले जा रहा है। लोगों का मानना है कि, ये क्षेत्र को विकास की नई दिशा देगा। बस्तर पंडुम महोत्सव आदिवासी विरासत के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



आज से 6 फरवरी तक के कार्यक्रम का टाइमलाइन

  • 2 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगी। यहां उनके विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रम होंगे।
  • 3 फरवरी को बालासोर पहुंचेंगी। यहां वे फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगी। यहां शिक्षा के कई मुद्दों पर बात की जाएगी।
  • वहीं 4 फरवरी को राष्ट्रपति मयूरभंज जिले के राइरांगपुर पहुंचेंगी, यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां वे आदिवासी नेता भान्जबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके साथ ही महुलदीहा के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं से संवाद करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, भूमि पूजन करेंगी। सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्य, जैसी कई परियोजनाओं पर जोर देंगी। आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, शहरी सुविधाओं और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
  • 6 फरवरी को ओडिशा के सिमलिपाल बायोस्फीयर रिजर्व में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं बातचीत करेंगी। सिमलिपाल अपनी जैव विविधता (Biodiversity)और आदिवासी विरासत के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। साथ ही राष्ट्रपति भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार और ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी के ब्लैक स्वान समिट, इंडिया में भी शामिल होंगी। इस समिट में वित्त (Finance)और तकनीक (Technology)के क्षेत्र में मजबूती और नए अवसरों पर बातचीत करेंगी।

ये खबरें भी पढ़े...



Raipur AIIMS Bharti: रायपुर एम्स में करियर की उड़ान, सीनियर-जूनियर रेजिडेंट के 151 पदों पर भर्ती



Chhattisgarh के Raipur के बीरगांव का मामला | BJP की करतूत पर महापौर हुए नाराज



BSF भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 9 अभ्यर्थी गिरफ्तार, 28 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी ! Gwalior | Raipur



छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, AIIMS Raipur Vacancy में 110 पदों पर भर्ती



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • बस्तर संभाग
  • ओडिशा