रायपुर में महिला अफसर से फोन पर अभद्रता; सेक्स की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने पार की हदें
NEWS IN SHORT
- रायपुर में महिला अधिकारी से अश्लील उत्पीड़न, शिकायत दर्ज
- अज्ञात युवक ने फोन और वॉट्सएप पर भेजी न्यूड तस्वीरें
- महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
- आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल से मदद ले रही है पुलिस
- महिला का मानसिक उत्पीड़न, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
NEWS IN DETAIL
Raipur News। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ हुए अश्लील (Harassment) उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ फोन और वॉट्सएप पर अश्लील बातें करने और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने की शिकायत की है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
अज्ञात युवक ने शुरू किया अश्लील कॉल
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने बातचीत के दौरान अशोभनीय सवाल पूछे और सेक्स की मांग की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
व्हाट्सएप पर भेजी न्यूड तस्वीरें
आरोपी का उत्पीड़न यहीं खत्म नहीं हुआ। 4 मई की सुबह उसी नंबर से फिर कॉल और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी न्यूड तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया।
महिला मानसिक तनाव में
इस घटना के बाद महिला काफी तनाव में हैं। उन्हें लगने लगा है कि लगातार आ रहे अश्लील कॉल और मैसेज उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। इस उत्पीड़न से वे मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, साइबर सेल से मदद
टिकरापारा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक जल्दी पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
महिला ने पुलिस को दिया मोबाइल नंबर
महिला ने आरोपी के द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को पुलिस को सौंप दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी जल्द पकड़ा जायेगा।
यह खबरें भी पढ़े...
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से शादी, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल
अमरावती कांड : 180 युवतियां... 350 अश्लील वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार, AIMIM से भी कनेक्शन