रामनवमी की छुट्टी आज, सामान्य प्रशासन विभाग ने दोबारा जारी किया आदेश
रामनवमी की छुट्टी को लेकर प्रशासन ने अंतिम फैसला ले लिया गया है। अंतिम आदेश के तहत आज 26 मार्च को ही रामनवमी की छुट्टी रहेगी।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार रात को आदेश जारी कर दिया। बता दें कि देर शाम 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया गया था। वहीं शासकीय कैलेंडर में 26 मार्च को अवकाश घोषित था।
शासकीय कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे
सरकार के इस फैसले के बाद सभी शासकीय कार्यालय और अन्य संस्थान 26 मार्च को बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि तिथि और पर्व के वास्तविक आयोजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को त्योहार मनाने में सुविधा हो सके।
भ्रम की स्थिति बनी हुई थी
दरअसल, हर साल रामनवमी की तारीख पंचांग के अनुसार तय होती है। इस बार तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। शासकीय कैलेंडर में पहले से 26 मार्च को अवकाश अंकित था, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कई स्थानों पर 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाने वाली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले 27 मार्च को छुट्टी घोषित की गई थी। इसे बाद में संशोधित कर दिया गया था।
झारखंड सरकार के तर्ज पर आदेश
झारखंड सरकार ने भी इसी तरह का निर्णय लेते हुए 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी उसी तर्ज पर फैसला लिया है। इससे दोनों राज्यों में एक ही दिन पर्व मनाया जाएगा। लेकिन बाद में इसमें संशोधन कर दिया गया है।
आदेश के बाद हलचल
आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल देखी गई है। कई विभागों ने तत्काल अपने-अपने स्तर पर सूचना जारी कर कर्मचारियों और अधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं जिलों को भी आदेश भेज दिया गया है।
त्योहार को लेकर रौनक
त्योहार को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
वास्तविक तिथि से मनाएंगे त्योहार
सरकार (छत्तीसगढ़ सरकार) के इस फैसले से आम लोगों को राहत मिली है, क्योंकि अब वे वास्तविक तिथि पर रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मना सकेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
रामनवमी पर रामलला का स्वर्ण शृंगार, फूल-लाइटों से सजे मठ-मंदिर...
बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत... बिलासपुर में चिकन और अंडों की बिक्री पर लगी रोक
छत्तीसगढ़ न्यूज: बस्तर के जंगल में बचे सिर्फ 35 नक्सली, 3 हज़ार सरेंडर,500 का इनकाउंटर
जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में रिओपन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुनवाई शुरू