Ratan Tata Passed Away : नहीं रहे देश के 'अनमोल रत्न'... छत्तीसगढ़ में शोक की लहर, कई नेताओं ने जताया दुख

Kanak Durga Jha | Oct 10, 2024, 11:56 IST
Ratan Tata Passed Away Wave mourning Chhattisgarh
Ratan Tata Passed Away : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। देशभर समेत छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।

Ratan Tata Passed Away : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। देशभर समेत छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रतन टाटा के निधन पर देशभर के प्रसिद्ध कलाकारों व नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।



टाटा के निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोस्ट में लिखा कि सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे।



मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा का निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!



मन को झकझोर देने वाला दुखद - डिप्टी सीएम अरूण साव


डिप्टी सीएम अरूण साव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज देश ने एक ‘अनमोल रत्न’ खो दिया. भारत ने रतन टाटा जी के रूप में एक महान सपूत खो दिया। ये दुखद समाचार मन को झकझोर देने वाला है। रतन जी ने भारतीय औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


मैं उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज मां भारती ने अपने एक सच्चे सपूत रतन टाटा जी को खो दिया है।



मानवीय मूल्यों एवं परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले देश के बड़े उद्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और सद्भावना की मिसाल रतन टाटा जी के निधन पर दुखी मन से गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh
  • Tata Group of Companies
  • Raipur
  • Ratan Tata
  • Businessman Ratan Tata
  • रतन टाटा का निधन
  • ratan tata passed away
  • Ratan Tata Passed Away at 86
  • दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन
  • Ratan Tata Story
  • Ratan Tata Death
  • ratan tata death exact time