सरकारी नौकरी का खुल गया पिटारा, वन विभाग में कई पदों पर निकली भर्तियां… जानिए कैसे करें आवेदन
Chhattisgarh Government Job Vacancy : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में सरकारी नौकरी का पिटारा खुल गया है। वन विभाग में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसकी जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने दी है। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के जिलों के लिए होमगार्ड के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।
कई पदों पर निकली भर्ती
बता दें कि सरकारी विभागों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी दी कि 41 वनरक्षकों (फारेस्ट गार्ड) की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवा दी है। अलग-अलग खेलों के माहिर खिलाड़ियों के लिए वनरक्षकों के 41 पद निकाले गए हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर तक चलेगी। इधर, बिलासपुर में एक दशक बाद 465 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया 16 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। होमगार्ड की भर्ती 10 साल बाद हो रही है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकृत सूत्रों ने बताया कि खेल कोटे से की जाने वाली वनरक्षकों की भर्ती में हॉकी खिलाड़ियों के लिए 3 पद, क्रिकेट के लिए 2, बैडमिंटन के लिए 2, शूटिंग के लिए 1, वॉलीबॉल के लिए 7, बास्केटबॉल के लिए 4, तैराकी के लिए 1, फुटबॉल के लिए 3, भारोत्तोलन के लिए 5, कबड्डी के लिए 6 और एथलेटिक्स के लिए वनरक्षकों के 7 पद निकाले गए हैं।
चयन प्रक्रिया का ब्योरा वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर है। वन मंत्री कश्यप के मार्गदर्शन में वनरक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया रायपुर के प्रमुख खेल स्थलों और मैदानों में आयोजित होगी। भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण वन अफसरों की समिति, विभाग के नोडल अधिकारियों और संबंधित खेल संघों के प्रतिनिधि करेंगे। खिलाड़ियों का चयन उनके स्टैमिना और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ और शारीरिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों को ही इन पदों के लिए चुना जाएगा।
होमगार्ड के 465 पदों पर होगी भर्ती
इसके साथ ही बिलासपुर जिले में होमगार्ड में पदों में बंपर भर्ती निकली है। सीएम साय के निर्देश पर एक दशक बाद बिलासपुर संभाग के जिलों के लिए होमगार्ड के 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। नगर सैनिकों के 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें