रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य बनी पीएससी की चेयरमैन
रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। फिलहाल वे पीएससी के सदस्य के साथ कार्यकारी अध्यक्ष पद पर हैं। 2002 बैच की रीता शांडिल्य पिछले साल ही रिटायर हुई थीं। जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें अक्टूबर 2024 को उन्हें पीएससी का कार्यकारी अध्यक्ष का प्रभार दिया था। राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।
2002 बैच की रीता शांडिल्य नौकरी में रहते हुए कई जिलों के कलेक्टर के अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है
छत्तीसगढ़ कैडर की रिटायर IAS रीता शांडिल्य ने गणित में बी.एससी., भौतिकी में एम.एससी. और भौतिकी में एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की है। सितंबर 1964 को जन्मी, उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाओं को परिश्रम और विशेषज्ञता के साथ निभाया है।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC की गाइडलाइन में हुए बड़े बदलाव... ड्रेस कोड, जैमर और सख्त नियम लागू
रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य जीवन परिचय
छत्तीसगढ़ कैडर की 2002 बैच की आईएएस अधिकारी रीता शांडिल्य प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी दक्षता और परिश्रम के लिए जानी जाती हैं। उनका शैक्षणिक जीवन भी बेहद उल्लेखनीय रहा है—उन्होंने गणित में बी.एससी., भौतिकी में एम.एससी. और एम.फिल. की उपाधि हासिल की है। 9 सितंबर 1964 को जन्मी रीता शांडिल्य ने अपने करियर के दौरान कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और वर्तमान में राजस्व बोर्ड की सदस्य के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनकी विद्वता और प्रशासनिक अनुभव उन्हें राज्य की प्रमुख महिला अधिकारियों में विशेष पहचान दिलाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाला...योग्य कैंडिडेट्स होगी नियुक्ति, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश
CGPSC चेयरमैन
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧