रिटायर्ड फौजी की सरेआम पिटाई... कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 08:20 IST
Retired soldier beaten up FIR ex congress MLA bemetara
कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। आशीष छाबड़ा ने रिटायर्ड फौजी सूर्या चौहान पर जानलेवा हमला किया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल, आशीष छाबड़ा ने रिटायर्ड फौजी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना से नाता रखने वाले सूर्या चौहान पर जानलेवा हमला किया। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को रिटायर्ड फौजी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में कुछ महिला संगठनों ने रायपुर में एक रैली भी निकाली। सड़क पर उतरी इन महिलाओं ने कहा कि, देश की सेवा करने वाले जवान के साथ ऐसा व्यवहार किया जाना सही नहीं है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।



यह पूरा मामला बेमेतरा जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के रहने वाले रिटायर्ड फौजी सूर्या चौहान और कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में आरोप है कि 16 सितंबर को छाबड़ा और उसके समर्थकों ने मिलकर सूर्या को सरेआम पीट दिया। सूर्या के घर जाकर तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी मिला। वीडियो में कांग्रेस समर्थक लोग सूर्या चौहान की पिटाई करते दिख रहे हैं।




पहले से चल रहा विवाद

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड जवान बेमेतरा के ग्रामीण इलाकों में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संगठन के लिए काम करते हैं। पहले भी कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा और रिटायर्ड फौजी सूर्या चौहान के बीच विवाद होता रहा है। रिटायर्ड फौजी सूर्या सिंह चौहान ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि, ग्राम सरदा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा और उनके साथियों ने उसकी गाड़ी की चाबी छीनकर मारपीट की।



सिटी कोतवाली में शून्य में प्रकरण दर्ज करने के बाद अग्रिम विवेचना के लिए डायरी बेरला रवाना कर दी गई। रिटायर्ड फौजी सूर्या के शिकायत के बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आशीष छाबड़ा, जोगेंद्र छाबड़ा समेत अन्य आरोपियों पर गंभीर धाराएं लगी हैं।




बेरला थाने में रिटायर्ड जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज

कांग्रेस नेता आशीष छाबड़ा की ओर से शिकायतकर्ता राजकुमार सेन ने बेरला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा के साथ ग्राम सरदा में कार्यक्रम में जाने के लिए सरदा पहुंचे थे, तभी छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सूर्या सिंह चौहान, नीलेश साहू, शुभम सोनी, रवि यादव व अन्य साथियों ने एक राय होकर रास्ता रोककर गंदी गालियां दी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी।



फौजी को सरेआम पीटा

रिटायर्ड फौजी के साथ सरेआम मारपीट करने और केस दर्ज करने का विरोध बेमेतरा में कई संगठन कर रहे हैं। कुछ संगठन पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ हैं। जिले में इस विवाद की वजह से बवाल है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। एसपी रामकृष्ण साहू ने फरार लोगों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। अधिकारी लोगों से संयम रखने की अपील कर रहे हैं।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today