दिनदहाड़े युवक से 11.80 लाख रुपए की लूट, शहर में नाकाबंदी
जांजगीर चांपा जिले के करनौद से पैसे लेकर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहे एक युवक के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार तीन आरोपितों ने चोरिया थाना सारागांव निवासी दिपेश देवांगन का पीछा किया और रास्ता रोककर करीब 11 लाख 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बम्हनीडीह पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। जिस रास्ते से आरोपित भागे हैं, वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
11.80 लाख रुपये लूट कर फरार
दिपेश करनौद के किरीत डड़सेना स्थित घर से नगदी लेकर यूनियन बैंक, चांपा की ओर जा रहा था। दोपहर लगभग एक बजे जब वह पुछेली गांव के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और लिफ्ट मांगने का बहाना कर उसे रोकने की कोशिश की।
जब दिपेश ने बाइक नहीं रोकी, तो उन्होंने पीछा करना शुरू किया और पुछेली के समीप उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। इससे दिपेश को रुकना पड़ा। इसके बाद तीनों आरोपित उसके पास रखे 11.80 लाख रुपये लूट कर बम्हनीडीह की दिशा में फरार हो गए।
|
FAQ
- लूट की यह घटना किस जिले में हुई?
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में। - कितनी राशि की लूट हुई है?
करीब 11 लाख 80 हजार रुपये की। - लूट का शिकार युवक कौन है और कहाँ का निवासी है?
दिपेश देवांगन, निवासी चोरिया थाना सारागांव। - आरोपियों ने किस तरीके से वारदात को अंजाम दिया?
उन्होंने बाइक से पीछा कर लिफ्ट मांगने का बहाना बनाया, फिर रास्ता रोककर लूट की।
जांजगीर चांपा क्राइम न्यूज | जांजगीर चांपा न्यूज़ | जांजगीर चांपा न्यूज इन हिंदी | जांजगीर चांपा पुलिस की कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧