संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता की निगम में होगी ताजपोशी, कड़वे दिन में नेताओं का मुंह मीठा कराने की तैयारी में बीजेपी

Arun Tiwari | Sept 18, 2024, 14:37 IST
Sanjay Shrivastav Kedar Gupta crowned corporation
आमतौर पर बीजेपी पितृपक्ष यानी कड़वे दिन में कोई नया काम करने से परहेज करती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार ऐसा नहीं हो रहा। पार्टी ने निगम,मंडल,आयोगों में नेताओं की ताजपोशी की तैयारी कर ली है।

आमतौर पर बीजेपी पितृपक्ष यानी कड़वे दिन में कोई नया काम करने से परहेज करती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार ऐसा नहीं हो रहा। पार्टी ने निगम,मंडल,आयोगों में नेताओं की ताजपोशी की तैयारी कर ली है। पार्टी पहली सूची जल्द ही जारी कर सकती है।



इस सूची में बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव या केदार गुप्ता का नाम हो सकता है। पार्टी इनको किसी निगम में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पहली सूची अभी और बाकी निकाय और पंचायत चुनाव के बाद जारी होगी। हाल ही में प्रदेश दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ पार्टी संगठन पहली सूची के नामों पर मुहर लगा चुका है।





इनको मिलेगी नियुक्ति

संजय श्रीवास्तव या केदार गुप्ता : पार्टी अपने सीनियर लीडर्स को निगम में नियक्ति देने जा रही है। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को निगम में अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संजय श्रीवास्तव रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी टिकट के दावेदार हैं। वहीं यदि संजय श्रीवास्तव ने टिकट के लिए जोर लगाया तो प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता को किसी निगम में अध्यक्ष बनाया जा सकता है।



प्रबल प्रताप सिंह जूदेव : जूदेव राजपरिवार से आने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। वे पहले नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।



विजयशंकर मिश्र : चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक रहे हैं।



रोहित साय : साय सीनियर आदिवासी लीडर हैं। वे एक बार विधायक भी रह चुके हैं।



अनुराग सिंहदेव : अनुराग सिंहदेव को पार्टी ने सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है। अनुराग, टीएस सिंहदेव परिवार से आते हैं।



देवजी भाई पटेल : पटेल बीजेपी के सीनियर नेता माने जाते हैं। वे एक बार विधायक रह चुके हैं।



भूपेंद्र सवन्नी : सवन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। वे बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं।





इन निगम-मंडलों में होगी पहले नियुक्ति


खनिज


आबकारी


श्रम स​न्निर्माण


खाद्य


बीज विकास


हाउसिंग बोर्ड


नान


लघु वन उपज बोर्ड


पाठ्य पुस्तक निगम


छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल





अगली सूची निकाय चुनाव बाद


बीजेपी पहली सूची जल्द जारी करना चाहती है ताकि वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की जा सके। बाकी सूची निकाय चुनाव के बाद जारी होंगी। बीजेपी राजनीतिक समीकरण के चलते पहली सूची जारी कर रही है। वहीं नेताओं के असंतोष को थामने के लिए भी यह नियुक्तियां की जा रही है। वहीं चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं ने भी अपनी लॉबिंग शुरु कर दी है। वे चाहते हैं कि उनको भी निगम मंडलों में नियुक्ति दी जाए।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • BJP
  • बीजेपी
  • bjp party
  • CG Politics
  • cg political news
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP governemnt
  • chhattisgarh BJP Govt